रीवा में नकली दवाइयों के कारोबार को लेकर अन्नपूर्णा मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा किए गए खुलासे के बाद, जिला स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। किरकिरी के बाद सक्रियता दिखाते हुए, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम को ढेकहा में सालों से बिना अनुम
.
यह कार्रवाई तब हुई है, जब रीवा के ढेकहा में नकली दवाइयों का कारोबार करने वालों, नकली दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों और स्टोर पर कार्रवाई की मांग उठने लगी थी। बड़ा सवाल यह है कि यह क्लीनिक किसकी मिलीभगत से इतने सालों से बिना अनुमति चल रहा था।
स्वास्थ्य विभाग ने जीवन ज्योति क्लीनिक को सील कर दिया है।
दस्तावेज नहीं होने पर क्लीनिक को सील किया
CMHO संजीव शुक्ला ने बताया कि यह क्लीनिक बिना अनुमति अवैध रूप से संचालित हो रहा था। न तो कोई वैध दस्तावेज थे और न ही किसी वैध प्रक्रिया का पालन किया जा रहा था। टीम ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की और कुछ दवाइयों के सैंपल भी बरामद किए। जानकारी के अनुसार, क्लीनिक संचालक संतोष कुमार शुक्ला के पास केवल BAMC की डिग्री थी, लेकिन वे एलोपैथी दवाओं से इलाज कर रहे थे।