IND vs AUS: विराट नहीं… सिडनी की सुनामी है भारत का ये बल्लेबाज, ठोक चुका 333 रन

IND vs AUS: विराट नहीं… सिडनी की सुनामी है भारत का ये बल्लेबाज, ठोक चुका 333 रन


IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल एंड कंपनी को हार मिल चुकी है. लेकिन सीरीज में लाज बचाने का अब भी गोल्डन चांस है. अगला मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. इस मैदान पर टीम इंडिया का एक बल्लेबाज सुनामी बना हुआ है, जिसके खौफ में कंगारू टीम आज भी होगी. साल 2008 से लेकर 2019 तक इस भारतीय बल्लेबाज ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही कंगारू टीम को बुरी तरह धोया है.

विराट के खराब आंकड़े

विराट कोहली एडिलेड के किंग हैं. भले ही इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में कोहली का खाता नहीं खुला लेकिन आंकड़े इस बात की गवाही देते हैं कि एडिलेड में उन्होंने क्या किया है. लेकिन एक डक उस वक्त आया जब कोहली को रनों की जरूरत थी. वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस के दिलों को ठंडक पहुंचा दी. उन्होंने एडिलेड में 73 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि वह अपने शतक से चूक गए. सिडनी में कोहली के आंकड़ों की बात करें तो उनका औसत 25 से भी कम रहा है और उन्होंने 7 वनडे मैच में महज 146 रन ही बनाए हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source


सिडनी की सुनामी हैं हिटमैन 

सिडनी में रोहित शर्मा एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जो ऑस्ट्रेलिया की धुलाई करते दिखे हैं. साल 2008 से लेकर 2019 तक रोहित शर्मा ने सिडनी में कुल 5 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया. रोहित के बल्ले से 333 रन इस मैदान पर निकले हैं. उनका औसत 66.60 का रहा है. रोहित के बल्ले से इस मैदान पर एक शतक और दो फिफ्टी देखने को मिली हैं. 

ये भी पढे़ं.. पहले डबल डक और अब सिडनी का खौफ… विराट कोहली के सामने नया चैलेंज, डरा देंगे ये आंकड़े

नर्वस नाइंटीज हो चुके हिटमैन

रोहित शर्मा ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में सेंचुरी ठोकी थी. इस दौरान रोहित के बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के देखने को मिले थे. 25 अक्टूबर को रोहित शर्मा फिर एक्शन में दिखाई दे सकते हैं. साल 2016 में रोहित शर्मा सिडनी के मैदान पर नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए थे. रोहित ने 99 रन पर अपना विकेट खोया था. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार हिटमैन के बल्ले से सिडनी में क्या खास देखने को मिलता है. 



Source link