WCWC 2025: भारत में महिला सुरक्षा के लिए कड़ी सजा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ठरकी बाज आने का नाम नहीं लेते हैं. छेड़खानी की घटना महिला क्रिकेट तक पहुंच चुकी है. महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत के हाथ में है और एक ठरकी ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर को सरेआम छेड़ दिया. मुद्दा धीरे-धीरे तूल पकड़ गया और पुलिस ने आरोपी को भी धर दबोचा. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी एक पोस्ट के जरिए इस घटना की निंदा की है.
क्या था मामला?
2 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम इंग्लैंड को मात देने के बाद होटल की तरफ लौट रही थी. आरोपी अकील खान का माथा ठनका और वह अपनी मोटरसाइकिल से महिला खिलाड़ियों का पीछा करने लगा. पीछा करते हुए उसने एक प्लेयर को अनुचित तरीके से छुआ और भाग निकला. प्लेयर्स ने तुरंत इस घटना की जानकारी सिक्योरिटी के अधिकारियों को दी और पुलिस में शिकायद दर्ज हुई. हालांकि, इस घटना के बाद सिक्योरिटी पर सवाल उठे और राजनीतिक तौर पर भी मुद्दा तूल पकड़ गया. अब बीसीसीआई ने इस घटना की निंदा की है.
BCCI का पोस्ट
बीसीसीआई की तरफ से 25 अक्टूबर को एक पोस्ट किया, जिममें अध्यक्ष देवजीत सैकिया का बयान है. उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘यह एक बहुत ही दुखद और अलग घटना है. भारत हमेशा से अपने मेहमानों के प्रति अपने प्यार, मेहमाननवाजी और देखभाल के लिए जाना जाता है. हम ऐसे कामों के प्रति जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी रखते हैं.
(@BCCI) October 25, 2025
ये भी पढे़ं.. IND vs AUS: अगले हफ्ते लगेगा रोमांच का तड़का… लगातार दो दिन भारत-ऑस्ट्रेलिया में ‘महाजंग’, सेमीफाइनल में भिड़ंत
आरोपी को कड़ी सजा
देवजीत सैकिया ने आगे कहा, ‘हम आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की गई तेज और असरदार कार्रवाई की तारीफ करते हैं. न्याय दिलाने के लिए कानून अपना काम करेगा. हम अपने मौजूदा सुरक्षा प्रोटोकॉल की भी समीक्षा करेंगे और ज़रूरत पड़ने पर उन्हें और मज़बूत करेंगे ताकि ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों.’