खंडवा में ट्रैक्टर पलटने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पंधाना क्षेत्र के ग्राम खरखरी गांव की है। किसान अपना ट्रैक्टर लेकर खेत में जुताई करने जा रहा था। ढ़लान क्रॉस करते वक्त ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर का संतुलन बिगड़ा और एकतरफा झुकाव होने क
.
मामला शनिवार देर शाम का है, मृतक की पहचान खरखरी गांव के रहने वाले राजेश पिता मुन्ना वासरे के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ही शव बरामद किया और गांव से लगे खरगोन जिले के झिरन्या अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया।
रविवार को शव का पोस्टमार्टम झिरन्या में होगा। इधर, मृतक राजेश के परिवार में पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं। कुछ साल पहले ही उसने ट्रैक्टर खरीदा था। खुद की जमीन के साथ वह अन्य किसानों को भी खेत जुताई में मदद करता था।


दो महीने पहले चचेरे भाई की मौत हुई थी गांव में ही दो महीने पहले गणेश उत्सव के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई थी। गणेश पांडाल में गिरी आकाशीय बिजली ने 17 साल के सुरेश वासरे को चपेट में ले लिया था। इस हादसे में सुरेश की मौत हो गई थी।
मृतक सुरेश, ट्रैक्टर पलटने से दबने के कारण जान गवांने वाले राजेश का चचेरा भाई था। एक ही परिवार ने दो महीने के भीतर जवान बेटों को खो दिया है। पूरा परिवार दर्द और मातम में डूब गया है।