दूध तलाई स्थित फूल मंडी में गाड़ी लेकर जा रहे बड़ावदा निवासी मुकेश जाट को इंदौर गेट पर बदमाशों ने 17 अक्टूबर को गाड़ी सामने अड़ाकर रोका था व चाकू दिखा 2400 रुपए छीन लिए थे। इसके बाद पेट्रोल पंप के क्यूआर कोड पर 5 हजार रुपए भी जमा कराए थे।
.
देवासगेट थाना पुलिस ने बताया कि मामले में फुटेज के आधार पर विशाल पिता चेतराम 23 साल निवासी बारह खोली को गिरफ्तार किया था। इसमें उसका साथी लकी डागर पिता राकेश डागर निवासी बारह खोली फरार था। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से लूटे गए रुपए भी बरामद किए है।