टीकमगढ़ जा रही बस में मिला 50 लीटर डीजल: इंदौर RTO ने बस जब्त कर वसूला ₹70 हजार रु. जुर्माना; 10 अन्य बसों की भी हुई जांच – Indore News

टीकमगढ़ जा रही बस में मिला 50 लीटर डीजल:  इंदौर RTO ने बस जब्त कर वसूला ₹70 हजार रु. जुर्माना; 10 अन्य बसों की भी हुई जांच – Indore News



टीकमगढ़ जा रही बस की डिक्की में 50 लीटर डीजल मिला है।

देश में बस हादसों की बढ़ती घटनाओं के बीच इंदौर में आरटीओ ने शनिवार को एक ऐसी लापरवाही पकड़ी है। जिसमें जरा सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था।

.

शनिवार को आरटीओ की की चेकिंग में एक इंटरसिटी बस की डिक्की में 50 लीटर डीजल से भरी केन रखी मिली। यह बस इंदौर से टीकमगढ़ जा रही थी। आरटीओ ने मौके पर ही बस और डीजल जब्त कर ₹70 हजार का जुर्माना वसूला।

आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर चलाई जा रही सघन जांच के तहत की गई।

शनिवार शाम रेडिसन चौराहा और स्टार चौराहा पर इंटरसिटी और इंटरस्टेट बसों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। बस में इमरजेंसी एग्जिट और फायर सेफ्टी सिस्टम की भी जांच की गई।

आरटीओ ने बताया कि डिक्की में डीजल का कनस्तर रखना अत्यंत खतरनाक है। बस चालक और परिचालक को सख्त समझाइश दी गई है कि वे किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ बस में नहीं रखें। इसके अलावा 10 अन्य बसों की भी जांच की गई है।

बता दें, हाल ही में आंध्र प्रदेश के कर्नूल जिले में एक बस बाइक से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गई थी। जिसमें 25 यात्रियों की मौत हो गई। इसी तरह देशभर में कई हादसे फायर सेफ्टी सिस्टम की कमी के कारण हुए हैं।



Source link