अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र में मदऊखेड़ी गांव के पास शनिवार देर शाम एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में सवार एक महिला और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे।
.
ये सभी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के उमरिया गांव के निवासी थे। वे करीला माता मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, तभी पुलिया के पास यह घटना हुई।
घटना की सूचना मिलते ही मुंगावली एसडीएम इसरार खान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने वाहन से घायलों को मुंगावली सिविल अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी जोगिंदर यादव और तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों के वाहनों से अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है।
घटना की जानकारी लगते ही लोग एकत्रित हो गए।

हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए।