भाजपा के युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर।
शाजापुर से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले श्याम टेलर को शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह खबर मिलते ही शाजापुर में उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
.
श्याम टेलर ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उन्होंने एक मजबूत टीम तैयार की और लगातार आगे बढ़ते रहे। अभाविप में भी उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया था।
इसके बाद उन्हें युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर भी उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया और युवाओं को साथ लेकर चले। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यक्षमता से वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित किया।
शनिवार को शीर्ष नेतृत्व ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामों पर विचार किया, जिसमें श्याम टेलर की नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया।
श्याम टेलर के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होने पर विधायक अरुण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष पं. आशीष नागर, पूर्व नपाध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, भाजपा जिला मंत्री उमेश टेलर और महामंत्री गोविंद नायक ने हर्ष व्यक्त किया है। इन सभी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया।