रायसेन में ट्रॉली पर रेडियम पट्टी लगानी होगी: हादसे से बचने एसपी ने दिए निर्देश; शहर में रोज 500 ट्रॉलियां आ रहीं – Raisen News

रायसेन में ट्रॉली पर रेडियम पट्टी लगानी होगी:  हादसे से बचने एसपी ने दिए निर्देश; शहर में रोज 500 ट्रॉलियां आ रहीं – Raisen News


रायसेन में धान की आवक बढ़ने के कारण शहर में प्रतिदिन 400 से 500 ट्रॉलियां प्रवेश कर रही हैं। लोगों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने ट्रॉली निर्माताओं को नई ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश द

.

शनिवार रात को एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल, कोतवाली एवं यातायात प्रभारी लता मालवीय ने ट्रॉली निर्माता दुकानों का दौरा किया। उन्होंने धारा 163 BNSS के तहत नई ट्रॉलियों पर रेडियम लगाने का निर्देश दिया और नोटिस भी तामील कराए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शहर की करीब चार ट्रॉली निर्माता दुकानों पर पहुंचकर रेडियम पट्टी लगाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपनी मौजूदगी में भी कुछ नई बनी ट्रॉलियों पर रेडियम पट्टियां लगवाईं और दुकान संचालकों को भविष्य में भी ट्रॉली देने से पहले रेडियम पट्टी लगाने की हिदायत दी।

किसान अपनी धान की उपज लेकर रायसेन के दशहरे मैदान में पहुंचते हैं, और रात के समय उनका आवागमन अधिक रहता है। रेडियम पट्टी लगी होने से वाहन चालकों को सड़क पर चल रही या खड़ी ट्रॉलियां आसानी से दिख जाती हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।



Source link