Last Updated:
Rohit Sharma Fifty: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो फिफ्टी जमाई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 2500 रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी धाक जमाते हुए एक बार फिर से गेंदबाजों को जमकर धोया है. पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में फ्लॉप रहने के बाद जोरदार वापसी करते हुए लगातार दो फिफ्टी ठोकी. सिडनी में उतरे हिटमैन ने तो ऐसा कारनामा कर दिया जो इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर ही कर पाए थे. वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2500 रन बनाने वाले रोहित दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद हर किसी की नजर उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी पर थी. पहले मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो महज 8 रन बनाकर आउट हुए तो सबने जमकर आलोचना की. दूसरे ही वनडे में जोरदार वापसी करते हुए मुश्किल में फंसी टीम को निकालते हुए बड़ी पारी खेल डाली. भारत मैच हार गया लेकिन रोहित शर्मा ने 73 रन की पारी खेलकर लाज बचाई. तीसरे मुकाबले में भी अब उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है.
Rohit Sharma achieves another feat! ✅
He becomes the 2nd #TeamIndia batter after Sachin Tendulkar to complete 2500 ODI runs against Australia 👌