वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, इस कलंक से बचना चाहेगी दुनिया की हर एक टीम

वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड, इस कलंक से बचना चाहेगी दुनिया की हर एक टीम


India vs Australia: टीम इंडिया ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. दुनिया की हर एक टीम इस ‘कलंक’ से बचना चाहेगी. हुआ यूं कि टीम इंडिया ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में एक बार फिर टॉस गंवाया. इसी के साथ भारत ने लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का अपना अनचाहा रिकॉर्ड 18 के आंकड़े तक पहुंचा दिया है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा 18 बार टॉस हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारत के नाम दर्ज हो गया है.

वनडे में भारत के नाम दर्ज हुआ बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम आखिरी बार 15 नवंबर 2023 को वनडे फॉर्मेट में टॉस जीती थी. टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टॉस जीता था. इसके बाद 19 नवंबर को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में टॉस हारा. टीम इंडिया ने फिर दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीनों वनडे मुकाबले में टॉस गंवाया. साल 2024 में भारत ने सिर्फ तीन वनडे मैच खेले.

Add Zee News as a Preferred Source


इस ‘कलंक’ से बचना चाहेगी दुनिया की हर एक टीम

साल 2024 में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने मेजबान टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनों मुकाबलों में टॉस गंवाने के साथ सीरीज भी गंवा दी. भारत ने साल 2025 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध 3, बांग्लादेश के खिलाफ 1, पाकिस्तान के खिलाफ 1, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मुकाबलों में टॉस गंवा दिए हैं. कुल मिलाकर भारत ने अभी तक लगातार 18 टॉस गंवा दिए.

ODI में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाली टीमें (मेंस टीम)

1. भारत – 18 बार टॉस गंवाया

2. नीदरलैंड – 11 बार टॉस गंवाया

3. इंग्लैंड – 9 बार टॉस गंवाया

4. अमेरिका – 9 बार टॉस गंवाया

5. इंग्लैंड – 9 बार टॉस गंवाया

6. वेस्टइंडीज – 9 बार टॉस गंवाया

7. ऑस्ट्रेलिया – 9 बार टॉस गंवाया

ODI में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान

1. रोहित शर्मा – 12 बार टॉस गंवाया

2. ब्रायन लारा – 12 बार टॉस गंवाया

3. पीटर बोरेन – 11 बार टॉस गंवाया

4. जोस बटलर – 9 बार टॉस गंवाया

5. मोनंक पटेल – 9 बार टॉस गंवाया

6. इयोन मोर्गन – 9 बार टॉस गंवाया

7. नासिर हुसैन – 9 बार टॉस गंवाया



Source link