छट पूजा के पहले नदी के घाटों पर निरीक्षण करती कलेक्टर।
नगर पालिका निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में छठ महापर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालु 13 चिन्हित घाटों पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे।
.
निगम ने इन घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग का काम पूरा कर लिया है। व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी घाटों पर कर्मचारियों को तैनात कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
कलेक्टर ने नगर के घाटों का निरीक्षण किया।
चिन्हित घाटों में रेलवे स्टेशन मोरवा, आदर्श गंगा छठ घाट, हरिहर तालाब बैढ़न, गनियारी तालाब, हिर्रवाह नदी, गहिलगढ़ पश्चिम, तेलगवां, चंदावल तालाब, नौगढ़ तालाब, हर्रई पश्चिम, कचनी नदी, घरौली और माजनकला शामिल हैं। इन घाटों पर श्रद्धालु अपनी परंपरा के अनुसार पूजा कर सकेंगे।
निगम आयुक्त ने छठ व्रतियों से अपील की है कि वे केवल चिन्हित घाटों पर ही पूजा करें। अन्य घाटों को पूजन के लिए प्रतिबंधित किया गया है और वहां निगरानी के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि चिन्हित घाटों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, इसलिए प्रतिबंधित घाटों पर जाने से बचें।