ISIS आतंकी अदनान फिटनेस पर देता था खास ध्यान: बंद कमरे में रोज 10 घंटे तक एकांत में रहता; पिता बोले- उसके कृत्य की जानकारी नहीं – Bhopal News

ISIS आतंकी अदनान फिटनेस पर देता था खास ध्यान:  बंद कमरे में रोज 10 घंटे तक एकांत में रहता; पिता बोले- उसके कृत्य की जानकारी नहीं – Bhopal News


दिल्ली पुलिस ने दोनों अदनान को गिरफ्तार किया है।

भोपाल के निशातपुरा इलाके से एक 20 साल के सैयद अदनान को दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया है। वह सीरिया में बैठे आईएसआईएस के एक कमांडर के सीधे संपर्क में था। वहीं से उसे दिल्ली में ब्लास्ट करने का आदेश मिला था।

.

सैयद अदनान इंडस रीजेंसी कॉलोनी के मकान नंबर ए-46 में रहता है। उसके पिता सैयद गुलफाम एक प्रतिष्ठित कंपनी में अकाउंटेंट हैं। अदनान 12वीं कक्षा में 97 प्रतिशत मार्क्स के साथ पास हुआ था।

ऐसे में उसके पिता ने उसे सीए की तैयारी कराई। प्रतिदिन अदनान कोचिंग जाता था। पड़ोसियों का कहना है कि अदनान फिटनेस पर खास ध्यान देता था। घर पर रहने के दौरान वह अधिकांश समय फर्स्ट फ्लोर पर स्थित अपने कमरे में बिताता था।

मां-पिता यह समझकर उसे कम डिस्टर्ब करते थे कि वह पूरे कॉन्सेंट्रेशन के साथ पढ़ाई कर सके। लेकिन, अपने कमरे में डार्क एप, टेलीग्राम और आईएमओ के जरिए सीरिया में बैठे ISIS कमांडर के आदेश पर दिल्ली में ब्लास्ट करने की तैयारी में जुट गया।

वह अपने साथी एक अदनान के साथ मिलकर हथियारों को जुटाने लगा था। यहीं नहीं दोनों वॉट्सऐप ग्रुप पर धार्मिक कट्टरपंथ से जुड़ी पोस्ट शेयर करते थे। दिल्ली पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।

पूछताछ में भोपाल में पकड़ाए अदनान ने भी बताया कि अपने मिशन को अंजाम देने वह प्रतिदिन 8-10 घंटे तक एकांत में कमरे में लैपटॉप और फोन पर समय बिताता था। दूसरी ओर, शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया है।

अदनान को भोपाल की इंडस कॉलोनी के इस मकान से गिरफ्तार किया है।।

पिता बोले- दो-तीन दिन में छोड़ने का भरोसा देकर ले गई पुलिस सैयद अदनान के पिता सैयद गुलफाम ने ऑन कैमरा किसी भी तरह की बात करने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने ऑफ कैमरा हुई बातचीत में बताया कि उन्हें अदनान के किसी कृत्य की जानकारी नहीं है। लेकिन, बेटा बेहद होनहार था और पढ़ाई को लेकर डेडिकेटेड था।

18 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने सुबह 4 बजे घर में दबिश दी। अपना इंट्रोडक्शन देने के बाद पुलिसकर्मियों ने भरोसा दिलाया कि अदनान को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जा रहे हैं। उन्होंने परिवार के किसी भी सदस्य को साथ ले जाने से इनकार कर दिया। भरोसा दिलाया कि पूछताछ के बाद दो-तीन दिन में अदनान को छोड़ देंगे।

फिजिकल फिटनेस को लेकर गंभीर था अदनान आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी अदनान फिजिकल फिटनेस का खास ध्यान रखता था। उसके घर के ठीक सामने रहने वाली ज्योति बताती हैं कि अदनान बेहद गंभीर मिजाज का लड़का था। मॉर्निंग वॉक पर रोजाना उससे हाय-हेलो हो जाती थी। हम ईद पर उनके घर गए थे।

कभी वह और उनका परिवार कट्‌टरपंथी विचारधारा का नहीं लगा। अदनान की फैमिली एक मॉडर्न मुस्लिम फैमिली लगती थी। कभी लगा ही नहीं कि वे किसी भी तरह की आतंकी गतिविधि में शामिल हो सकता है। वह जब भी मिलता था, बेहद आदर और सम्मान के साथ मिलता था।

ज्ञानवापी परिसर का फैसला सुनाने वाले जज को लेकर अदनान ने धमके भरे कमेंट्स किए थे। इसी के चलते वह दिल्ली के अदनान के संपर्क में आ गया।

ज्ञानवापी परिसर का फैसला सुनाने वाले जज को लेकर अदनान ने धमके भरे कमेंट्स किए थे। इसी के चलते वह दिल्ली के अदनान के संपर्क में आ गया।

ऐसे संपर्क में आए दोनों अदनान वर्ष 2024 में ज्ञानवापी मामले में फैसला सुनाने वाले जज को सैयद अदनान ने धमकी दी थी। उसने जज को काफिर तक कहा था। इस कमेंट्स से आकर्षित होकर दिल्ली के अदनान ने उससे सोशल मीडिया पर संपर्क किया।

दोनों कुछ खास ऐप के माध्यम से सीरिया में बैठे ISIS के एक कमांडर के संपर्क में आ गए। यहां से उन्हें भारत में दहशत फैलाने कुछ खास टारगेट मिले। 20 वर्षीय सैयद अदनान उर्फ अबु आईएसआईएस मॉड्यूल का समर्थन करने वाले वॉट्सऐप ग्रुप में सक्रिय था।

वह सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जुड़ा था और अपनी रणनीति पर कार्य करता था। पकड़े गए युवक के पास से कुछ संदिग्ध सामान और इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट भी बरामद किए गए हैं। जिस घर से उसकी गिरफ्तारी की गई, वहां संदिग्ध आतंकी अपने परिवार के साथ बीते 6 सालों से रह रहा था।

दिल्ली के अदनान की निशानदेही पर की गई गिरफ्तारी पहले भी भोपाल से पीएफआई, एचयूटी, मुजाहिदीन सहित कई अन्य प्रतिबंधित व राष्ट्र विरोधी संगठनों के पदाधिकारी या समर्थक पकड़े जा चुके हैं। अदनान की गिरफ्तारी दिल्ली में पकड़ाए अदनान उर्फ मुहारिद से मिले सुराग के बाद की गई है।

भोपाल में पकड़े गए अदनान को वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश एटीएस ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करने वाले जज को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। बाद में उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। अदनान भोपाल में रहकर सीए की तैयारी कर रहा था।

पिता अकाउंटेंट और मां थिएटर आर्टिस्ट दिल्ली पुलिस के स्लीपर सेल ने एनआईए के साथ मिलकर भोपाल से जब आईएसआईएस के कथित आतंकी को लेकर दिल्ली रवाना हो गई, तब भोपाल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद भोपाल पुलिस सक्रिय हुई और उसके संबंध में जानकारी खंगालना शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि भोपाल में पकड़ाया कथित आतंकी अपने परिवार के साथ रहता है। उसके पिता सैयद गुलफाम एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंटेंट हैं, मां शायना थिएटर आर्टिस्ट हैं। अदनान की एक छोटी बहन स्कूल में पढ़ाई करती है।

न पुलिस और न पड़ोसियों को लगी भनक अदनान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 18 अक्टूबर की सुबह चार बजे उसके घर से गिरफ्तार किया था। उसके कमरे से धार्मिक कट्टरपंथ से जुड़ी किताबें भी मिली थीं। पुलिस उसका एक लैपटॉप भी ले गई है, अदनान ने इंस्टाग्राम पर खिलजी नाम से एक फेक आईडी भी बना रखी थी।

यह खबर भी पढ़ें… भोपाल से आतंकी गिरफ्तार…त्योहार पर IED ब्लास्ट की थी प्लानिंग

​​​​​​दिल्ली और मध्यप्रदेश में भोपाल से दो संदिग्ध ISIS आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में एक घर से विस्फोटक सामग्री, मोलोटोव कॉकटेल, टाइमर डिवाइस, प्लास्टिक बम और ISIS का झंडा बरामद किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link