उज्जैन में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर रैली: राजस्थान की तर्ज पर MP में आरक्षण लागू करने की मांग; मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा – Ujjain News

उज्जैन में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को लेकर रैली:  राजस्थान की तर्ज पर MP में आरक्षण लागू करने की मांग; मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा – Ujjain News


श्री राजपूत करणी सेना ने रविवार को उज्जैन से मध्य प्रदेश में ‘ईडब्ल्यूएस सवर्ण क्रांति’ का आगाज किया। संगठन ने प्रदेश सरकार से सामान्य वर्ग के लिए दिए गए ईडब्ल्यूएस आरक्षण को राजस्थान की तर्ज पर लागू करने की मांग की है। करणी सेना ने चेतावनी दी है कि

.

श्री राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) के पदाधिकारियों ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को राजस्थान की तर्ज पर लागू करने की मांग को लेकर एक रैली निकाली। बारिश के कारण रैली थोड़ी देरी से शुरू हुई। इस शांति मार्च में जिले की विभिन्न तहसीलों से राजपूत समाज के साथ ब्राह्मण समाज और अन्य सामान्य वर्ग के लोग भी शामिल हुए। रैली दशहरा मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद पार्क पहुंची, जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

सभा को प्रदेश अध्यक्ष अनुराग प्रताप सिंह राघव और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। संगठन के प्रदेश प्रभारी ठा. जसवंत सिंह रुणजी ने बताया कि सामान्य वर्ग को मिले 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस आरक्षण का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उनकी मांग है कि इस आरक्षण को राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाए।

रैली के बाद उज्जैन में एक सभा का भी आयोजन किया गया।

रुणजी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो उज्जैन से शुरू हुआ यह आंदोलन पूरे मध्य प्रदेश में जिला स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस आंदोलन में सामान्य वर्ग के अन्य संगठन भी उनके साथ जुड़े हुए हैं।



Source link