गोला का मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूल बस को बिना परमिट व फिटनेस के सड़क पर संचालित होते हुए पकड़ा। ट्रैफिक प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने जब रिषी गालव पब्लिक स्कूल की बस एमपी 07 पी 1522 के चालक से बस के दस्तावेज मांगे तो चालक पर बस का परमिट
.
गोला का मंदिर चौराहा से स्टेशन की ओर हूटर बजाते हुए ओवर स्पीड आ रही एक बोलेरो एमपी 06 सीए 6295 को रोककर चेक किया तो चालक शराब के नशे में था। इस पर बोलेरो को जब्त कर चालान कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने 10500 रुपए का जुर्माना किया। ट्रैफिक सुधार अभियान के दौरान ही झांसी रोड ट्रैफिक प्रभारी केपी तोमर ने गोविंदपुरी, सिटी सेंटर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सड़क पर नो पार्किंग में पार्क वाहनों व अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को समझाइश देकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान नो पार्किंग में पार्क 8 वाहनों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।