Last Updated:
Gurjapneet Singh Hattrick: गुरजनप्रीत सिंह ने तमिलनाडु की तरफ से खेलते हुए नागालैंड के टॉप-ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. उन्होंने शुरुआती चार विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक भी ली। गुरजनप्रीत नेट्स में विराट कोहली को गेंदबाजी भी करा चुके हैं.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को नेट प्रैक्टिस कराने वाले गुरजजनप्रीत सिंह ने हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया. रणजी ट्राफी एलिट ग्रुप-ए के मैच में तमिलनाडु के गेंदबाज ने नागालैड के बल्लेबाजी क्रम को अपने एक ही ओवर में ध्वस्त कर दिया. बेहद कम लोग यह जानते हैं कि 26 साल के छह फुट चार इंच लंबे इस गेंदबाज ने विराट विराट कोहली को नेट्स में गेंदबाजी कराई है.
तमिलनाडु की टीम ने पहले बैटिाग करते हुए 512 रन बनाए. नागालैंड की टीम इसके बाद बैटिंग के लिए आई. गुरजपनीत सिंह के हाथों में कप्तान ने गेंद थमाई. नागालैंड ने 31 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए. ये चारों विकेट गुरजपनीत सिंह ने चटकाए, जिसमें हैट्रिक भी शामिल हा. उन्होंने पारी के छठे ही ओवर में 3 गेंदों पर 3 विकेट निकाले.. नागालैंड के सेडेजाली रुपेरो, हेम छेत्री और रोंगसेन जोनाथन को गुरजनप्रीत ने अपना शिकार बनाया.
Hat-trick for Gurjapneet Singh.. 🔥