टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज रोहित शर्मा अब फॉर्म में लौट आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक ठोक दिया. रोहित शर्मा ने इसी के साथ ही वनडे में अपने 33 शतक पूरे कर लिए हैं. रोहित शर्मा ने अपनी इस कातिलाना पारी के दौरान 125 गेंदों में नाबाद 121 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 96.80 के स्ट्राइक रेट से रन कूटते हुए 3 छक्के और 13 चौके उड़ाए. कप्तान रोहित शर्मा को इस पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया.
रोहित को वाइफ रितिका ने दे दिया दिल
भारत भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की यह वनडे सीरीज 1-2 से हार गया, लेकिन रोहित शर्मा ने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस वनडे सीरीज के तीन मैचों में 101.00 की औसत से सबसे ज्यादा 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. रोहित शर्मा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड भी दिया गया. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में रोहित शर्मा के विस्फोटक शतक के बाद उनकी वाइफ रितिका सजदेह का रिएक्शन सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
आग की तरह फैली ये रोमांटिक इंस्टा स्टोरी
रोहित शर्मा को उनकी वाइफ रितिका सजदेह ने दिल दे दिया है. दरअसल, रितिका सजदेह ने अपनी एक लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. रितिका सजदेह ने रोहित शर्मा की तस्वीर पर दिल की इमोजी के साथ एक रोमांटिक इंस्टा स्टोरी अपलोड की है. रितिका सजदेह का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि 19 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के बाद रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लंबे वक्त बाद वापसी करते हुए रोहित सीरीज के पहले मैच में सिर्फ 8 ही रन बना सके थे.
वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने की मांग उठी
पर्थ में सस्ते में आउट होने के बाद रोहित शर्मा को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अगले ही मुकाबले में वापसी करते हुए 97 गेंदों में 73 रन की पारी खेली थी. इसके बाद रोहित शर्मा ने सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने बल्ले से आग उगलने का काम किया है. रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने के बाद अचानक उन्हें वर्ल्ड कप 2027 में खिलाने की मांग उठने लगी है. रोहित शर्मा ने भारत की वर्ल्ड कप 2027 की टीम के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है. रोहित शर्मा का अनुभव और हालिया फॉर्म आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 में भारत के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा.