छिंदवाड़ा में रविवार को पांच घंटे बिजली बंद: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावित होंगे कई क्षेत्र
.
छिंदवाड़ा में आज, रविवार, 26 अक्टूबर को विद्युत वितरण कंपनी के 11 के.व्ही. सोनाखार फीडर टाउन-01 (फीडर कोड-7201) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि यह कटौती मानसून पूर्व 33/11 के.व्ही. एवं एल.टी. लाइन और विद्युत उपकरणों के रखरखाव के लिए की जा रही है।
प्रभावित क्षेत्रों की सूची
इस फीडर की लंबाई 9.1 किमी और ट्रांसफॉर्मरों की संख्या 39 है। इस दौरान बिजली सप्लाई निम्नलिखित क्षेत्रों में बाधित रहेगी…
- सोनाखार उपकेन्द्र
- चारफाटक
- नवभारत
- गांधीगंज
- रेलवे स्टेशन क्षेत्र
- सिवनी रोड बोरिंग
- संतोषी माता मंदिर
- गुरूद्वारा
- खोपरा मिल
- आईटीसी
- अग्रवाल पॉलीमर्स
- चौधरी पेट्रोल पंप
- कुण्डीपुरा थाना क्षेत्र
कंपनी ने दी चेतावनी
विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है। उपभोक्ता बिजली संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।