झाबुआ पुलिस ने 23 वारंटी और इनामी बदमाश पकड़े: कोम्बिंग गश्त में 300 पुलिसकर्मी और 3 राजपत्रित अधिकारी शामिल – Jhabua News

झाबुआ पुलिस ने 23 वारंटी और इनामी बदमाश पकड़े:  कोम्बिंग गश्त में 300 पुलिसकर्मी और 3 राजपत्रित अधिकारी शामिल – Jhabua News



झाबुआ में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नियंत्रण और शांति-सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे जिले में कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस अभियान में 3 राजपत्रित अधिकारी और 300 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

.

23 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की और उनकी दैनिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई।

अभियान के तहत कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 16 गिरफ्तारी वारंट, 4 स्थायी वारंटी और 3 इनामी बदमाश शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 7 अन्य वांछित अपराधियों को भी पकड़ा गया।

पुलिस ने इनामी बदमाश को भी पकड़ा

पुलिस ने 10 संपत्ति संबंधी मामलों की जांच, 86 गुंडा चेक और 99 निगरानी बदमाशों की चेकिंग भी की। गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाशों में मोखड़ा निवासी शिवा पिता शैतान मखोडिया (5,000 रुपए इनामी), बेड्डा निवासी नारसिंह उर्फ नरसिंह पिता मोहन कटारा (35 वर्ष, 5,000 रुपए इनामी) और पाडलवा निवासी राजू पिता अमरिया वसुनिया (25 साल, 500 रुपए इनामी) शामिल हैं। किशन पिता जानिया, निवासी कालापीपल भी स्थायी वारंटियों में से एक है।



Source link