तुम दोनों कुत्तों के पास …शास्त्री ने रोहित और विराट कोहली पर किया ऐसा कमेंट

तुम दोनों कुत्तों के पास …शास्त्री ने रोहित और विराट कोहली पर किया ऐसा कमेंट


Last Updated:

Ravi Shastri comment on Rohit Sharma and virat kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सिडनी वनडे में 168 रन की साझेदारी कर आलोचकों को जवाब दिया, रोहित को सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया,

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने आलोचकों को सिडनी वनडे में बल्ले से दिया जवाब

नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े नाम हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए जब वे पहुंचे तो उन पर काफी दबाव था. हिटमैन ने एडिलेड में दूसरे मैच में 73 रन बनाए, लेकिन कोहली के लिए राह मुश्किल रही क्योंकि उन्होंने पहले दो वनडे में लगातार शून्य पर आउट हुए. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर तीसरे वनडे में दोनों दिग्गजों के लिए बहुत कुछ दांव पर था. दोनों ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए बल्ले से रन बरसाए.

जैसा कि कहते हैं एक क्लास खिलाड़ी की असली पहचान तब होती है जब वह मुश्किल हालात में खड़ा होता है. रोहित और कोहली ने ठीक वैसा ही किया दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की नाबाद साझेदारी की, जिससे भारत ने 237 रनों का लक्ष्य 9 विकेट और 69 गेंद रहते हासिल कर लिया.

रोहित ने 125 गेंदों में 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 121 रन बनाए, जबकि कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन बनाए. इसलिए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने मैच के बाद के इंटरव्यू में एडम गिलक्रिस्ट के साथ मंच पर आते ही उत्साह दिखाया. जब शास्त्री को बोलने का मौका मिला, तो उन्होंने सबसे पहले कहा, “लेकिन तुम दोनों पुराने कुत्तों के पास अभी भी दांत हैं.” इस प्रतिक्रिया ने रोहित और विराट को चुप कर दिया, और रोहित को बोलने से पहले कुछ सेकंड का समय लेना पड़ा.



Source link