Last Updated:
Pratika Rawal Injury Update: प्रतीका रावल की चोट पर बीसीसीआई की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. भारत-ऑस्ट्रेलिया वूमेंस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच से पहले यह टीम इंडिया के लिए बेहद चिंता वाली न्यूज है. प्रतिका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान शतक भी जड़ा था.
नई दिल्ली. वूमेंस वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गईं. फर्स्ट इनिंग्स में बांग्लादेश की पारी के दौरान वह गेंद को रोकने की कोशिश में फिसल गईं, जिससे उनके घुटने और टखने में गंभीर चोट आई. इसके बाद प्रतीका दर्द में नजर आईं और टीम के सपोर्ट स्टाफ की मदद से सहारा लेते हुए मैदान से बाहर गईं. बीसीसीआई ने बाद में बयान जारी करते हुए कहा कि प्रतीका के घुटने और टखने की चोट की निगरानी मेडिकल टीम कर रही है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मैच से पहले यह भारत के लिए बुरी खबर है.
प्रतीका अब तक टूर्नामेंट में भारत की सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में उभरी हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 122 रन की पारी खेल टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. आज बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में प्रतीका की गैरहाज़िरी के चलते अमनजोत कौर को ओपनिंग का मौका दिया गया. यह बदलाव मजबूरी में करना पड़ा, लेकिन अमनजोत ने इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश की. हालांकि, टीम प्रबंधन उम्मीद कर रहा है कि प्रतीका की चोट गंभीर न हो और वह सेमीफाइनल तक फिट हो जाएं.
भारतीय टीम पहले ही नॉकआउट चरण में पहुंच चुकी है, और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले किसी प्रमुख खिलाड़ी का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. अब निगाहें बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर हैं, जो अगले 24 घंटे में प्रतीका की फिटनेस पर अंतिम निर्णय ले सकती है.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें