लखनवास| संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को ग्राम छोटा लोधीपुरा के खेड़ापति मंदिर पर हिंदू सम्मेलन समारोह आयोजित समिति की बैठक जिला संघ प्रचारक दीपक तोमर के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 31 जनवरी, शनिवार को ग्राम लखनवास में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए विस्तार से विचार-विमर्श करते हुए व्यवस्थाओं का बंटवारा किया गया और जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला प्रचारक ने बताया कि सम्मेलन में संत समागम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा, बाइक रैली सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Source link