पथराव के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस: दमोह के हटा में एक घर पर किया था पथराव, मारपीट, कोर्ट ने जेल भेजा – Damoh News

पथराव के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस:  दमोह के हटा में एक घर पर किया था पथराव, मारपीट, कोर्ट ने जेल भेजा – Damoh News


कान पकड़कर जुलूस में चलते आरोपी।

दमोह जिले के हटा कचना नाका इलाके में एक घर पर पथराव और मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

.

यह घटना 22 अक्टूबर रात की है। विवाद दीपावली के दिन पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने घर पर पथराव किया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर हटा थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना के बाद कमलेश साहू (22, मुरली मनोहर वार्ड), मनोज राय (24, कमला नेहरू वार्ड), हेमंत ठाकुर (20, कमला नेहरू वार्ड) और काशीराम अहिरवार (26, निमरमुंडा, हाल गांधी वार्ड हटा) के खिलाफ धारा 191-2, 190, 335 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की।

नगर की मुख्य सड़क से आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस।

नगर में निकाला जुलूस

हटा टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि जांच में जो भी अन्य आरोपी सामने आएंगे, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर नगर में जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों ने भविष्य में पथराव या कोई अपराध न करने की बात कही। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ऐसे हुआ था विवाद

पीड़ित हिमांशु यादव ने पुलिस को बताया था कि बीते सोमवार रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उनके घर पर पथराव किया और मारपीट की। यादव के अनुसार, दीपावली की रात वह अपने दोस्तों के साथ पटाखे फोड़ रहा था, तभी उसका दोस्त भूरा मिला, जिसके साथ पटाखे फोड़ने के दौरान भूरा का हाथ जल गया था।

जब पटाखा फोड़ा तो वहां पर मनोज और कमलेश पहुंचे और मुझसे इस बात पर विवाद करने लगे कि यहां पटाखे क्यों फोड़े। उनसे सॉरी बोलकर वो घर आ गया। दो दिन बाद मनोज, कमलेश अपने 20-25 साथियों के साथ उसके घर आए और घर पर पथराव कर दिया। कमलेश चाकू लिए था और बाकी लोगों ने लाठियों से उसकी दोनों बहने, मां और पिता सबको पीटा था।



Source link