बैतूल के बालाजीपुरम में ‘जयदेवी गृहलक्ष्मी पुरस्कार’ शुरू: परिवार व समाज को जोड़ने वाली महिलाओं को मिलेगा एक लाख का सम्मान – Betul News

बैतूल के बालाजीपुरम में ‘जयदेवी गृहलक्ष्मी पुरस्कार’ शुरू:  परिवार व समाज को जोड़ने वाली महिलाओं को मिलेगा एक लाख का सम्मान – Betul News



बैतूल के बालाजीपुरम स्थित श्री रुक्मिणी बालाजी मंदिर ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत परिवार और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को ‘जयदेवी गृहलक्ष्मी पुरस्कार – द जूडी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इस पुरस्कार में

.

इस सम्मान की घोषणा रविवार को बालाजीपुरम में आयोजित ‘परिवार परिचर्चा’ के दौरान की गई। यह पुरस्कार बालाजीपुरम के संस्थापक सेम वर्मा की पत्नी जयदेवी वर्मा के नाम पर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील द्विवेदी ने बताया कि वर्तमान में परिवारों में बढ़ती टूट और आपसी दूरियां समाज व राष्ट्र के लिए चुनौती बन रही हैं। ऐसे में गृहलक्ष्मी को संस्कारित और सम्मानित करना समय की आवश्यकता है।

परिचर्चा में वक्ताओं ने जोर दिया कि जब परिवार की स्त्री सशक्त और संस्कारित होती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होते हैं। ‘द जूडी अवॉर्ड’ का पहला सम्मान आगामी 11 नवंबर को बालाजीपुरम में आयोजित ‘जयदेवी उत्सव’ में प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर रितेश शुक्ला, डॉ. कैलाश वर्मा, मंजू दीदी, दिनेश सोनी, कौशलेश तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, सीमा चौरिया, शैलेंद्र बिहारिया, धीरज बोथरा सहित जिले के कई सामाजिक प्रतिनिधि और विभिन्न संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।



Source link