भिंड में किन्नर सिकंदर मौसी के घर फायरिंग: बीटीआई क्षेत्र की घटना, कारतूस का खोखा भी मिला; गद्दी विवाद में हमले की आशंका – Bhind News

भिंड में किन्नर सिकंदर मौसी के घर फायरिंग:  बीटीआई क्षेत्र की घटना, कारतूस का खोखा भी मिला; गद्दी विवाद में हमले की आशंका – Bhind News


फायरिंग के बाद भागता हुआ आरोपी सीसीटीवी में कैद हुआ।

भिंड शहर के बीटीआई संतोष नगर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने शनिवार रात किन्नर सिकंदर मौसी के घर पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद हुआ है। घटना के बाद किन्नर समाज में आक्रोश ह

.

घर के शीशे पर दिखे गोली के निशान

किन्नर सिकंदर मौसी ने बताया कि देर रात अचानक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। शुरू में लगा कि किसी ने पटाखा चलाया है, लेकिन जब उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो शीशा टूटा हुआ मिला। शक होने पर आसपास जांच की गई तो गोली चलने के निशान दिखाई दिए। उस समय वह घर के अंदर अपनी साथिनों नायरा और बिजली के साथ मौजूद थीं।

गद्दी विवाद में फायरिंग का शक

सिकंदर मौसी ने आरोप लगाया कि इस फायरिंग की साजिश के पीछे एक अन्य किन्नर का हाथ है, जिसके साथ पिछले सात वर्षों से गद्दी (नेतृत्व) को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने कहा, “गद्दी को लेकर हमारे बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। मुझे पूरा शक है कि उसी ने फायरिंग करवाई है। पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकंदर मौसी और दूसरे किन्नर के बीच गद्दी पर अधिकार को लेकर लंबे समय से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। यह विवाद पहले भी कई बार थाने तक पहुंच चुका है, लेकिन अब तक सुलझ नहीं सका।

टीआई मुकेश शाक्य ने बताया-

पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल फायरिंग करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

QuoteImage



Source link