प्रवासी समुदाय मालवा प्रांत के तत्वावधान में मंदसौर जिला पुलिस प्रशासन के सहयोग से महाविद्यालय के कक्ष क्रमांक 83 में पुलिस भर्ती अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़, विमुक्त तथा अन्य प्रवासी समुदायों के युवाओं को पुलिस
.
इस प्रशिक्षण सत्र में बांछड़ा, कंजर, कालबेलिया, साठिया, गाडोलिया लोहार, कीर आदि समुदायों के 100 से अधिक युवा शामिल हुए।
एसपी बोले- “मैं भी सामान्य परिवार से आया हूं” प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए एसपी विनोद कुमार मीणा ने कहा कि “दृढ़ इच्छा शक्ति, मेहनत और लगन से कोई भी कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित मिलती है।” उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज आपके सामने सुनहरा अवसर है, आपकी आज की मेहनत ही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगी।
एसपी ने अपने जीवन का उदाहरण देते हुए कहा- “मैं भी एक सामान्य परिवार से हूं। मेरे पिताजी खेती किसानी करते थे। विद्यार्थी जीवन से ही मैंने अपना लक्ष्य तय किया, मेहनत और संघर्ष किया, और आज जिला पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवा दे रहा हूं। यह आप सबके लिए भी संभव है, बस दृढ़ इच्छा शक्ति और लगन की आवश्यकता है।”
प्रवासी समुदाय के प्रयासों की सराहना मालवा प्रांत प्रवासी समुदाय के प्रमुख रवि प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि देश में घुमक्कड़, अर्ध घुमक्कड़ और विमुक्त ऐसे 1564 समुदाय हैं जो 52 जातियों में विभाजित हैं, जिनकी संख्या लगभग 22 करोड़ है। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ी शासन के दौरान इन समुदायों को अपराधी करार दिया गया, जबकि इनके पूर्वज स्वतंत्रता संग्राम के वीर योद्धा रहे।
बुंदेला ने बताया कि प्रवासी समुदाय मालवा प्रांत का संकल्प है कि इन समाजों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाए। “जाबाली कप क्रिकेट टूर्नामेंट” के माध्यम से बांछड़ा, कंजर, कालबेलिया, कीर समुदायों के युवाओं को प्रेरित किया गया है, जिनमें से कई अब पुलिस विभाग में सेवा दे रहे हैं।
अतिरिक्त एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल, प्रवासी समुदाय मालवा प्रांत के प्रमुख रवि प्रताप सिंह बुंदेला, कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेश चंदवानी, कॉलेज प्राचार्य प्रो. जे.एस. दुबे, जिला संयोजक रूपदेव सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी एवं एडवोकेट यशोधर्मन गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
