रतलाम में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी रविवार, 26 अक्टूबर को गंगा सागर फीडर पर पोल खड़ा करने का कार्य करेगी। इस कारण शहर के 20 से अधिक क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
.
इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली बंद
कंपनी के अनुसार, इस दौरान थावरिया बाजार, पैलेस रोड, नगर पालिका परिसर, मोची पूरा, श्री मालीवास, डालुमोदी बाजार, महलवाड़ा जैन कॉलोनी, नाहरपुरा, आर्ट एंड साइंस कॉलेज, आरोग्यम् हॉस्पिटल, पॉवर हाउस रोड, दैनिक भास्कर कार्यालय, शास्त्री नगर, रतलाम हॉस्पिटल गली, श्रीराम मेंशन गली, घोड़ा चौक, जनक हॉस्पिटल, कोर्ट परिसर, जिला पंचायत, छत्रीपुल और MCH हॉस्पिटल क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि यह कार्य गंगा सागर फीडर के पोल खड़े करने और लाइन मेंटेनेंस के लिए जरूरी है। काम के दौरान उपभोक्ताओं से सावधानी बरतने और जरूरी कार्य पहले से निपटाने की अपील की गई है।