सर्दी-जुकाम का देसी इलाज! अजवाइन के धुएं से बच्चों को मिलेगी राहत, दादी-नानी का सीक्रेट नुस्खा

सर्दी-जुकाम का देसी इलाज! अजवाइन के धुएं से बच्चों को मिलेगी राहत, दादी-नानी का सीक्रेट नुस्खा


Last Updated:

Health Tips: रीवा के आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डॉक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ बताते हैं कि सर्दियों में बच्चों को सर्दी-जुकाम से बचाने के लिए अजवाइन का धुआं बेहद फायदेमंद है. यह नुस्खा बिना दवा के बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने में कारगर साबित होता है.

रीवा. अब ठंड का मौसम शुरू हो गया है और चूंकि, बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है. इसलिए उन्‍हें आसानी से सर्दी-जुकाम पकड़ लेता है. नवजात शिशुओं या 0 से 6 महीने के शिशुओं की इम्‍यूनिटी तो विकसित तक नहीं हुई होती है इसलिए इन्‍हें बहुत जल्‍दी सर्दी-जुकाम, निमोनिया हो जाता है. इतने छोटे बच्‍चों को दवाई नहीं दी जा सकती है इसलिए कुछ सुरक्षित घरेलू नुस्‍खों से शिशु को जुकाम, सर्दी और बहती नाक की समस्‍या से छुटकारा दिला सकते हैं.

विंध्य क्षेत्र के ग्रामीण आंचल में अगर आप ठंड के मौसम में चले जाइए तो नवजात शिशु को अजवाइन के धुएं से सेक दिया जाता है, जिसे धुइनी कहा जाता है. महिलाएं बच्चों को गोबर के कंडे की अगेठी जला कर एक दो चुटकी अजवाइन छिड़क कर सेंक दिया जाता है.

अजवाइन का धुआं लेने के फायदे
शायद आप में से कई लोगों को अजवाइन का धुआं लेने के फायदे सुनकर अजीब लग रहा हो, लेकिन यह एक आजमाया गया नुस्खा है. हमारी दादी-नानी और मां के द्वारा कई बार इस नुस्खे को ट्राई किया गया हो, लेकिन आपने कभी गौर न किया हो. मेरे यहां पर कई बार इस नुस्खे को आजमाया जाता है. खासतौर पर बच्चों की पाचन गड़बड़ी को दूर करने के लिए इस नुस्खे को आजमाते हैं. आइए जानते हैं इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में, जिसे बता रहे हैं रीवा आयुर्वेद हॉस्पिटल के डीन डाॅक्टर दीपक कुलश्रेष्ठ.

अजवाइन की खुशबू से आपने मस्तिष्क को शांति मिलती है, जिससे माइंड रिलैक्स होता है. इससे कार्य क्षमता बढ़ती है. अजवाइन का धुआं या स्टीम लेने से अच्छी और गहरी नींद आती है. अजवाइन का धुआं बच्चों की पाचन शक्ति को मजबूत करता है. खासतौर पर अगर बच्चों को कब्ज की परेशानी है, तो यह धुआं बच्चे की कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है. इसके लिए अजवाइन के धुएं से बच्चों के पेट की सिंकाई की जाती है. अजवाइन का धुआं लेने से सर्दी-जुकाम की परेशानी दूर होती है. यह गले में जमा कफ को कम कर सकता है.

अजवाइन का धुआं बच्चों को कैसे दें?
अजवाइन का धुआं लेने के लिए सबसे पहले कंडे लें. इसकी थोड़ी सी मात्रा (1 से 2 टुकड़ा) लें. इसके बाद इसे जलाएं. जब कंडे अच्छी तरह से जल जाए और राख में थोड़ी सी आग बचे, तो इस पर 2 से 3 चुटकी अजवाइन डालें. अब इससे निकलने वाले धुएं से बच्चे के पेट की सिंकाई करें. इसके अलावा अगर आप यह खुद के लिए जला रहे हैं, तो किसी तौलिए की मदद से चेहरे पर धुआं लेने की कोशिश करें, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा.

इसके अलावा आज अजवाइन की स्टीम भी ले सकते हैं. स्टीम लेने के लिए 1 बर्तन मं पानी अच्छे से उबालें. उबलते हुए पानी में 2 से 3 चम्मच अजवाइन डालें. जब पानी में अच्छे से उबाल आए, तो तौलिए की मदद से चेहरे पर स्टीम लें. यह सर्दी-जुकाम, सांस संबंधी परेशानी इत्यादि को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. आप चाहे, तो इससे पेट की सिंकाई भी कर सकते हैं.अजवाइन का धुआं लेने की विधि पुराने समय से आजमाया गया नुस्खा है. अगर आप पहली बार कंडे जला रहे हैं, तो सावधानी पूर्वक जलाएं. इसके अलावा अजवाइन से एलर्जी होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दी-जुकाम का देसी इलाज! अजवाइन के धुएं से बच्चों को मिलेगी राहत

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link