Last Updated:
Rohit Sharma weight loss: रोहित शर्मा ने पिछले 3 महीने में 11 किलो वजन कम किया है.वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अलग अंदाज में नजर आए. हिटमैन पहले से ज्यादा स्लिम दिख रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की ट्रांसफॉर्मेशन की झलक साफ नजर आ रही थी. रोहित आगामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले अपना और वजन कम करना चाहते हैं.
नई दिल्ली. रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज से पहले अपना वजन और कम कर सकते हैं. रोहित ने पिछले तीन महीने में 11 किलो वजन कम किया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी ट्रांसफॉर्मेशन की झलक देखने को मिली थी. वह पहले से ज्यादा स्लिम हो गए हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में एक शतक और एक अर्धशतक जड़कर यह दिखा दिया कि बेशक उन्हें प्रतिर्स्धी क्रिकेट खेले 7 महीने से ज्यादा का समय हो गया था लेकिन उनकी लय बरकरार है. उन्होंने अपनी फिटनेस में बड़ा बदलाव किया है. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच और रोहित के पुराने दोस्त अभिषेक नायर का कहना है कि 38 वर्षीय रोहित का वजन कम करने का सफर भारत की अगली घरेलू वनडे सीरीज से पहले जारी रह सकता है.
रोहित ने अभिषेक नायर की देखरेख में की ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी
मई में आईपीएल 2025 के बाद से जब सितंबर की शुरुआत में रोहित पहली बार दिखाई दिए, तो उन्हें पहचानना लगभग मुश्किल हो रहा था. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में प्री सीजन फिटनेस टेस्ट के दौरान जब रोहित अपनी कार से बाहर निकले तो वे पहले से कहीं ज्यादा पतले और फिट लग रहे थे. बाद में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान अभिषेक नायर ने बताया किया कि रोहित ने पिछले तीन महीनों में 11 किलो वजन कम किया है.ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा ने मुंबई में शिवाजी पार्क में अभिषेक नायर की निगरानी में अभ्यास किया था.
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से 30 नवंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला वनडे धोनी के गृहनगर रांची में खेला जाएगा.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें