Gold-Silver Rate: क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगा सोने का भाव? बाजार खुलने के बाद मचेगी हलचल, जानिए लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Rate: क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगा सोने का भाव? बाजार खुलने के बाद मचेगी हलचल, जानिए लेटेस्ट रेट


Last Updated:

Gold Silver Price Today 26 October: देशभर में सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव महंगा हुआ है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानिए.

ख़बरें फटाफट

सोने-चांदी का भाव. (प्रतीकात्मक)

Gold-Silver Price 26 October: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में सिर्फ 10 रुपए की बढ़त दिखी है तो वहीं चांदी भी 10 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज रविवार (26 October) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 123,470 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 123,460 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 147,400 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 147,390 रुपए प्रति किलो

बाजार खुलने के बाद क्या फिर गिरेगा सोना
देशभर में पिछले कुछ दिनों में दिवाली खत्म होते ही सोने-चांदी के भाव धड़ाम से नीचे गिरे हैं. इसी बीच एक्सपर्ट की माने तो सोना 1 लाख तक भी पहुंच सकता है. जिसके बाद सोना 80 रुपए गिरा है. वहीं चांदी 100 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 123,470 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 123,550 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 147,400 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 147,500 रुपए/किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

Gold-Silver Rate: क्या 1 लाख रुपये तक पहुंचेगा सोने का भाव?



Source link