इंदौर में शनिवार से मौसम बदलने लगा है। इस दौरान तापमान में गिरावट के साथ मौसम में ठंडक है। बीती रात कई क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे मौसम में ठण्डक घुली हुई है। पिछले 24 घंटों में दिन के तापमान में 3 डिग्री और रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई
.
दरअसल अभी देश के दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव होने का असर इंदौर सहित मौसम बदला है। पहले शुक्रवार को दिन का तापमान 31.9 (0) डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 22.4 (+6) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फिर शनिवार को दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई और 28.6 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई और 20.6 °C (+4) डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 24 घंटों में 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार 25 के बाद 26 और 27 अक्टूबर को भी सिस्टम का असर ज्यादा रहेगा। अभी पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर लो प्रेशर एरिया एक्टिव है, जिसका असर 4 दिन तक प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई। इंदौर में अक्टूबर में जैसी ठंड होती है, उसका असर शरद पूर्णिमा के बाद ही देखने को मिल जाता है, लेकिन अक्टूबर के 24 दिनों में मात्र दो दिन ठंड का अहसास हुआ है।
अगले तीन दिन- इंदौर के साथ उज्जैन संभाग में भी रहेगा बादलों का असर
26, 27 और 28 अक्टूबर को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में हलकी बारिश के आसार हैं। कुछ जिलों में दिनभर बादल रहेंगे। रविवार को इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से होते हुए उत्तर-पूर्व हिस्से की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में प्रदेश में इसका असर दिखने लगेगा।
विभाग के अनुसार नवंबर-जनवरी में कड़ाके की सर्दी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाता है, जो जनवरी तक रहता है। इस बार फरवरी तक ठंड का असर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2010 के बाद सबसे भीषण ठंड का अहसास इस साल हो सकता है। सर्दियों के दौरान इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम इलाकों में सक्रिय विक्षोभ मौसम को अधिक प्रभावित करेंगे।
महीने की शुरुआत भी बारिश से हुई, अंतिम सप्ताह भी भीगने के आसार
अक्टूबर में इंदौर में तीनों मौसम देखने को मिलते हैं। ऐसा ही इस साल भी हुआ। माह की शुरुआत में चार इंच बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। इसके बाद तापमान अधिक रहने से गर्मी का अहसास हुआ। अब अगले तीन दिन मौसम में मामूली ठंडक रहेगी। 10 साल (2015 से 2024) के आंकड़ों पर गौर करें तो दिन में एक बार 36 डिग्री और तीन बार 35 डिग्री तापमान रह चुका है। इस माह रात का औसत तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहता है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में रात में ठंड का असर बढ़ जाता है। 22 अक्टूबर 1999 को रात का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज हुआ था।
इंदौर के अक्टूबर का मौसम
| तारीख | दिन का तापमान | रात का तापमान | बारिश (मिमी में) |
| 1 अक्टूबर | 32.2 (-1) | 20.8 (0) | – |
| 2 अक्टूबर | 32.2 (-1) | 23 (+3) | 0.1 |
| 3 अक्टूबर | 32.0 (-1) | 21.2 (+1) | 114.7 |
| 4 अक्टूबर | 28.8 (-5) | 21.5 (+2) | 0.2 |
| 5 अक्टूबर | 30.5 (-3) | 21.2 (+1) | – |
| 6 अक्टूबर | 29.4 (-4) | 20.2 (0) | – |
| 7 अक्टूबर | 30.0 (-3) | 17.6 (-2) | – |
| 8 अक्टबूर | 30.5 (-3) | 20.4 (+1) | – |
| 9 अक्टूबर | 30.6 (-3) | 15.5 (-4) | – |
| 10 अक्टूबर | 29.9 (-3) | 15.0 (-4) | – |
| 11 अक्टूबर | 30.2 (-3) | 14.0 (-5) | – |
| 12 अक्टूबर | 30.4 (-3) | 14.6 (-4) | |
| 13 अक्टूबर | 31 (-2) | 17.2 (-1) | – |
| 14 अक्टूबर | 30.9 (-2) | 18.2 (0) | – |
| 15 अक्टूबर | 32.3 (-1) | 18.4 (0) | |
| 16 अक्टूबर | 34.1 (+1) | 20.2 (+2) | – |
| 17 अक्टूबर | 33.1 (0) | 20.6 (+3) | – |
| 18 अक्टूबर | 31.8 (-1) | 19.6 (+2) | – |
| 19 अक्टूबर | 32.0 (-1) | 20.2 (+3) | – |
| 20 अक्टूबर | 31.6 (-1) | 18.6 (+1) | – |
| 21 अक्टूबर | 32.2 (-1) | 21.8 (+5) | – |
| 22 अक्टूबर | 31.4 (-1) | 21.8 (+5) | – |
| 23 अक्टूबर | 32.0 (0) | 21.6 (+5) | – |
| 24 अक्टूबर | 31.9 (0) | 22.4 (+6) | – |
| 25 अक्टूबर | 28.6 (-4) | 20.6 (+4) | 1.6 |