IND W vs BAN W मैच रद्द.. अब हरमनप्रीत के अंदर धधक रही बदले की आग, सेमीफाइनल से पहले कही ये बात

IND W vs BAN W मैच रद्द.. अब हरमनप्रीत के अंदर धधक रही बदले की आग, सेमीफाइनल से पहले कही ये बात


IND W vs BAN W: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम का आखिरी लीग स्टेज मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. नो रिजल्ट के इस मैच में टीम इंडिया कुछ बदलाव के साथ मैदान में उतरी थी, लेकिन बिना रिजल्ट का ये मैच हरमनप्रीत कौर को एक भारी टेंशन दे गया है. उन्होंने मैच के बाद सेमीफाइनल पर खुलकर बात की. सेमीफाइनल मैच में 30 अक्टूबर को टीम इंडिया की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी जो इस टूर्नामेंट में अजेय साबित हुआ है. 

प्रतिका रावल हुईं चोटिल

अगले मैच में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया से लीग स्टेज की हार का बदला लेने का गोल्डन चांस होगा. लेकिन पिछले ही मैं में शानदार शतकीय पारी खेलने वाली प्रतिका रावल की इंजरी ने हरमनप्रीत कौर की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि कप्तान कौर ने उनके ठीक होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल के लिए उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है क्योंकि यह भारत के लिए काफी अहम होने जा रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source


क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर? 

कौर ने मैच के बाद कहा, ‘आज, मुझे लगता है कि हमने जिस तरह से बॉलिंग की, वह काफी बैलेंस्ड थी और उसमें बहुत क्लैरिटी थी. यह कुछ ऐसा है जो हम इस गेम से जरूर सीखेंगे. प्रतिका पर मेडिकल टीम अपडेट देगी और वे उसकी चोट का ख्याल रख रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही वापस आ जाएगी. सेमीफाइनल हमारे लिए बहुत जरूरी गेम है. मुझे पर्सनली लगता है कि हमने लीग मैचों में बहुत अच्छा क्रिकेट खेला है.’

ये भी पढे़ं.. कंगाली में आटा गीला.. IND W vs BAN W मैच का मजा किरकिरा, नो रिजल्ट में खिलाड़ी चोटिल

पूरी टीम का योगदान- हरमनप्रीत कौर

उन्होंने आगे कहा, ‘अब अगला गेम बहुत अहम है. जब भी टीम को ज़रूरत पड़ी, सबने अपना योगदान दिया है. यही हम आगे भी जारी रखेंगे. हमने हमेशा खेलते समय एन्जॉय करने के बारे में बात की है और मुझे लगता है कि यही हमारे लिए सबसे जरूरी है मैदान पर जाकर सेमीफाइनल का मजा लेना. आज राधा ने जिस तरह से बॉलिंग की, उससे हमें अगले गेम के लिए एक और ऑप्शन मिल गया है. अमनजोत टीम में वापस आई और उसने भी अपना काम किया. मुझे लगता है कि हमने जो भी प्लान किया था, उसे हासिल करने की कोशिश की. उम्मीद है कि प्रतिका भी भी ठीक हो जाएगी.’



Source link