एक कैच से श्रेयस अय्यर की जिंदगी लगी दांव पर… चोट से जा सकती थी जान, इंजरी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

एक कैच से श्रेयस अय्यर की जिंदगी लगी दांव पर… चोट से जा सकती थी जान, इंजरी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा


Shreyas Iyer Injury: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में एक कैच के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. इसकी गवाही उनकी इंजरी की रिपोर्ट दे रही है. श्रेयस कई घंटों तक ICU में रहे, लेकिन अब खबर है कि ये चोट उनकी जान भी ले सकती थी. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की टीम ने ग्राउंड में ही अय्यर की चोट को परखा और तुरंत एक्शन लिया, जिसके चलते अय्यर को बचाया जा सका.

BCCI के मेडिकल हेड ने लिखा मेल

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के मेडिकल हेड और आईसीसी की मेडिकल टीम के सदस्य डा. पारदीवाला ने बीसीसीआई को 26 अक्टूबर की शाम 6 बजे एक मेल लिखा था. जिसमें श्रेयस अय्यर की इंजरी के बारे में डिटेल में बताया गया था. मेल में ये भी समझाया गया कि आखिर ये इंजरी कितनी सीरियस थी. जागरण की रिपोर्ट में बताया गया कि पारदीवाला ने मेल में लिखा कि अय्यर की जान को खतरा था. बता दें, मैच के बाद बीसीसीआई के अपडेट के मुताबिक कि श्रेयस अय्यर की तिल्ली में चोट आई थी, जिससे इंटर्नल ब्लीडिंग ने मुश्किलें बढ़ा दी थीं. 

Add Zee News as a Preferred Source


मेल में क्या लिखा?

पारदीवाला ने बीसीसीआई को लिखे मेल में 4 पाइंट्स में अय्यर की इंजरी को समझाया. उन्होंने लिखा, ‘अगर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ग्राउंड में सही से अय्यर की चोट को नहीं परखती और तत्काल प्रभाव से उसमें हस्तक्षेप नहीं होता तो अय्यर की जान को खतरा हो सकता था. चोट काफी गंभीर थी. शुरुआती 24 घंटे काफी कठिन और परेशानी भरे थे, लेकिन भाग्वश अब सब ठीक है.’

ये भी पढे़ं.. IND W vs AUS W: सेमीफाइनल से बाहर टीम इंडिया की शतकवीर, रिप्लेस करेगी विस्फोटक बल्लेबाज, हो गया ऐलान

ICU से बाहर श्रेयस अय्यर

पारदीवाला ने मेल के अगले पाइंट में लिखा, ‘अगले 48 घंटे में हम सेम प्रोसेस को देखेंगे. हमें अगल 48 घंटे तक श्रेयस अय्यर को आईसीयू से बाहर निकालने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए. श्रेयस की फैमिली और मेडिकल टीम के बीच एक इंसान होना चाहिए जो इंजरी का अपडेट दे. मैंने डा. रिजवान जो बीसीसीआई की मेडिकल टीम के साथ जुड़े हैं वह श्रेयस की फैमिली से उनकी इंजरी को लेकर अपडेट दें.’ अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है श्रेयस अय्यर आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. 



Source link