Last Updated:
Guna BJP Leader Mahendra Nagar news: मध्य प्रदेश के गुना जिले में भाजपा नेता महेंद्र नागर पर हत्या का संगीन आरोप लगा है. परिजनों के अनुसार जमीन विवाद में किसान को पहले पीटा गया, थार गाड़ी से कुचला गया और उसे अस्पताल जाने नहीं दिया गया.
गुना. मध्य प्रदेश के गुना में एक किसान की निर्मम हत्या ने सियासी हड़कंप मचा दिया है. आरोप भाजपा नेता महेंद्र नागर पर लगा है, जिसने जमीन विवाद में किसान रामस्वरूप धाकड़ को पीट-पीटकर मार डाला और फिर धार गाड़ी से कुचल दिया. हमले में किसान की पत्नी और बेटियां भी गंभीर रूप से घायल हुईं. पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी नेता ने बेटियों के कपड़े फाड़े और एक घंटे तक अस्पताल नहीं जाने दिया. महेंद्र नागर भाजपा किसान मोर्चा का प्रभारी और गांव का पूर्व सरपंच है. पुलिस ने नागर समेत 15 आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं.
पापा चिल्लाते रहे, लेकिन…, आरोपियों ने बुरी तरह पीटा, बेटियों के कपड़े फाड़ दिए
हमले में किसान की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी विनोद बाई और बेटियां गंभीर रूप से घायल हुईं. पीड़िता की बेटी ने बताया कि उसके पिता को पहले बेरहमी से पीटा गया, फिर गाड़ी चढ़ा दी गई. उसने कहा “पापा चिल्लाते रहे, पर कोई मदद नहीं कर सका.” पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी एक घंटे तक उन्हें अस्पताल नहीं जाने दे रहे थे. पुलिस के पहुंचने पर घायल रामस्वरूप को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार बोले- महेंद्र नागर भाजपा नेता, बूथ अध्यक्ष और किसान मोर्चा प्रभारी
पुलिस ने भाजपा नेता महेंद्र नागर, लोकेश, नवीन, जितेंद्र, कन्हैयालाल सहित 15 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं. एसडीओपी विवेक अष्ठाना ने बताया कि आरोपी पक्ष ने किसान पर वाहन चढ़ाया. परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट हुई है. फतेहगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने आरोपी नेता के पार्टी से जुड़े होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा “महेंद्र नागर बूथ अध्यक्ष और किसान मोर्चा प्रभारी था. हमने तत्काल उसे निष्कासित करने की सिफारिश की है. कानून से ऊपर कोई नहीं.” गांव में अब भी तनाव का माहौल है. ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो और किसान परिवार को न्याय मिले.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें