Last Updated:
Jabalpur Winter Clothes Market: दीवाली बीतते ही गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. मध्य प्रदेश में भी सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है. विज्ञानियों का अनुमान है कि अन्य सीजन के मुकाबले इस बार ज्यादा सर्दी पड़ेगी. बाजारों में गर्म कपड़े मिलने लगे हैं. एक से बढ़कर एक वैरायटी के कपड़े मिलने लगे हैं.
यदि आप जबलपुर की हाड़ कंपाने वाली ठंड से बचना चाहते हैं और सस्ते गर्म कपड़ों की तलाश में हैं, तो इन जगहों पर चले आइए. यहां आपको हर किसी के लिए सस्ते दामों पर स्वेटर, जैकेट से लेकर हर गर्म कपड़ा आसानी से मिल जाएगा.

जबलपुर के नौदराब्रिज स्थित मार्केट में किफायती दामों पर गर्म कपड़े मिल जाएंगे. यहां महज ₹50 से लेकर ₹300 तक में गर्म कपड़ों की सेल लगती है.

जबलपुर अस्पताल के नजदीक गर्म कपड़ों का मार्केट भी काफी फेमस है. गर्म कपड़ों का तिब्बती और गुजराती मार्केट काफी बड़ा बाजार है, जहां गर्म कपड़ों की काफी वैरायटी देखने को मिलती है. यहां भी सस्ते दामों पर कपड़े मिलते हैं.

मालवीय चौक पर मौजूद गर्म कपड़ों का मार्केट हर साल लगता है. इसकी शुरुआत हो चुकी है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, वैसे-वैसे लोग इस मार्केट में पहुंचने लगते हैं. इस बाजार में काफी भीड़ होने के चलते गर्म कपड़े ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ती है.

शहर के बीचोंबीच इन तीन मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदी की जा सकती है. ये मार्केट हर साल ठंड के मौसम में अक्टूबर से शुरू होकर फरवरी तक लगते हैं. इन बाजारों को विशेष रूप से ठंड के कपड़ों के लिए जाना जाता है.

इन मार्केट के अलावा भी तिब्बती शरणार्थियों और गुजरातियों द्वारा शहर के सतपुला बाजार, गुरंदी बाजार, गोरखपुर बाजार सहित अन्य बाजारों में भी गर्म कपड़े सेल किए जाते हैं. यहां बच्चों, लेडीज और जेंट्स के अच्छी क्वालिटी के ऊनी कपड़े मिलते हैं.

दूसरी तरफ जबलपुर का नरघैया मार्केट, फुहारा मार्केट भी अपनी वैरायटी के लिए अलग पहचान रखता है, जहां महिलाओं और पुरुषों के लिए जैकेट और कोट मिलते हैं. इस मार्केट में खासतौर पर शादी के लिए या फिर किसी अन्य अवसर के लिए गर्म कपड़े मिल जाते हैं.