जब से मैंने खेलना…विराट संग मैच विनिंग साझेदारी पर खुलकर बोले रोहित शर्मा

जब से मैंने खेलना…विराट संग मैच विनिंग साझेदारी पर खुलकर बोले रोहित शर्मा


Last Updated:

रोहित शर्मा ने कहा है कि इससे पहले उन्हें कभी भी किसी सीरीज की तैयारी के लिए 4-5 महीने नहीं मिले थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने विराट कोहली के साथ क्रीज पर लंबे समय बिताए पल को खूब एंज्वॉय किया. रोहित ने कहा है कि मैंने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घर पर अच्छी तैयारी की थी.

रोहित शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी उन्होंने घर पर की थी.

नई दिल्ली. रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारत को सिडनी वनडे में शानदार जीत दिलाई. दोनों ने लंबे वक्त तक क्रीज पर एक साथ समय बिताया. रोहित ने कहा कि इस दौरान हमने एक दूसरे के साथ बिताए समय को खूब एंज्वॉय किया.दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे वनडे में 168 रन की नाबाद साझेदारी की भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई थी.रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय सीरीज में मिली सफलता का श्रेय ‘अपने तरीके से’ की गई तैयारी को दिया. जो इस आत्मबोध से उपजी थी कि पेशेवर रूप से प्रतिबद्ध होने के अलावा भी जीवन के और पहलू हैं.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सिडनी में तीसरे और अंतिम वनडे में नाबाद 121 रन बनाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया पर नौ विकेट से जीत दिलाई जिससे मेहमान टीम क्लीन स्वीप से बच गई. ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की सीरीज 2-1 से जीती. रोहित ने बीसीसीआई वेबसाइट से कहा, ‘जब से मैंने खेलना शुरू किया है मेरे पास कभी भी किसी सीरीज की तैयारी के लिए चार से पांच महीने नहीं होते थे इसलिए मैं इसका उपयोग करना चाहता था. मैं चीजों को अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर करना चाहता था और यह वास्तव में मेरे लिए अच्छा रहा क्योंकि मुझे समझ में आया कि मुझे अपने बाकी करियर के लिए क्या करने की जरूरत है.’

रोहित शर्मा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी उन्होंने घर पर की थी.

‘उस समय का उपयोग करना अहम था’
रोहित को मई में आईपीएल 2025 के बाद पहली बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. रोहित ने कहा, ‘उस समय का उपयोग करना अहम था क्योंकि जैसा कि मैंने कहा, मेरे पास इतना समय पहले कभी नहीं था और मैंने घर पर अच्छी तैयारी की थी. यहां और स्वदेश की परिस्थितियों में अंतर है लेकिन मैं यहां कई बार आ चुका हूं इसलिए यह बस उस लय में आने के बारे में था.’

‘खुद को बहुत समय दिया’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए मैंने यहां आने से पहले जिस तरह से तैयारी की उसे बहुत श्रेय देता हूं. खुद को बहुत समय दिया. यह बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि कभी-कभी आपको यह समझने की जरूरत होती है कि पेशेवर रूप से आप जो करते हैं उसके अलावा जीवन में बहुत कुछ करना है लेकिन मेरे पास बहुत समय था और इसलिए मैंने इसका उपयोग किया.’

‘दो नई गेंदों के साथ यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था’
रोहित ने लंबे समय से अपने साथी रहे विराट कोहली के साथ मैच जिताऊ साझेदारी को संजोया. उन्होंने कहा, ‘जाहिर है दो नई गेंदों के साथ यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण था. शुरुआत में खेलना थोड़ा मुश्किल था लेकिन हमें पता था कि एक बार गेंद की चमक खत्म हो जाने के बाद यह थोड़ा आसान हो जाएगा. काफी लंबे समय के बाद (कोहली के साथ) शानदार साझेदारी. मुझे लगता है कि हमने लंबे समय से 100 रन की साझेदारी नहीं की थी. एक टीम के नजरिए से एक समय हमारी स्थिति को देखते हुए यह साझेदारी करना अच्छा था.’

‘अय्यर के नहीं होने से बल्लेबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई’
बकौल रोहित शर्मा, ‘(शुभमन) गिल थोड़ा जल्दी आउट हो गए और हमें पता था कि (चोटिल) श्रेयस अय्यर के नहीं होने से बल्लेबाजों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ गई है. हमने मैदान पर बिताए हर पल का आनंद लिया, हम दोनों के बीच खूब बातें हुईं.’ रोहित ने कहा, ‘हमने साथ में बहुत क्रिकेट खेला है. हम एक-दूसरे को बहुत अच्छी तरह समझते हैं. हम दोनों के बीच बहुत अनुभव है और हमने इसका बखूबी इस्तेमाल किया.’

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

जब से मैंने खेलना…विराट संग मैच विनिंग साझेदारी पर खुलकर बोले रोहित शर्मा



Source link