टीकमगढ़ में कार से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त: पुलिस ने खुद को पत्रकार बताने वाले आरोपी को पकड़ा – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में कार से 40 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त:  पुलिस ने खुद को पत्रकार बताने वाले आरोपी को पकड़ा – Tikamgarh News


टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। पुलिस वाहनों की चेकिंग के लिए तैनात थी। इसी दौरान एक लाल रंग की कार को रोककर जांच की गई।

.

इस मामले में खुद को पत्रकार कल्याण परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताने वाले पुष्पेंद्र सक्सेना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीकमगढ़ के चकरा रोड का निवासी है।

पुलिस ने हनोथा तिगैला पर चेकिंग के दौरान लाल रंग की इस कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से लगभग 40 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पलेरा थाना प्रभारी मनोज सोनी ने बताया कि यह कार बमीठा फोरलेन से टीकमगढ़ की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

समाजसेवी सुरेश दौंदेरिया का कहना है कि ऐसे ही लोग पत्रकारिता को बदनाम करने में लगे हैं। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई होने थी।



Source link