भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर आए दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं. वह लगभग भारतीय टीम के मैच से संबंधित कमेंट्स को लेकर छाए रहते हैं. आज वह 41 साल के हो गए हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान एक ऐसा कारनामा किया था, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. इरफान के करियर का ग्राफ जितनी तेजी से ऊपर गया उसके दोगुनी रफ्तार से नीचे भी आया. इरफान सबसे ज्यादा खुशी तब होते हैं जब पाकिस्तान की टीम को हार मिलती है. फिर वो चाहे अफगानिस्तान के विरुद्ध क्यों ना हो. इसके पीछे की वजह पाकिस्तान के खिलाफ आई उनकी परफॉर्मेंस भी रही है. ऐसे में आज हम उनके बर्थडे के मौके पर उनकी उस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बारे में बताएंगे.
इरफान का ऐतिहासिक स्पेल
इरफान पठान ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में खेले जा रहे टेस्ट मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया. दरअसल, उन्होंने उस टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को धूल चटाते हुए हैट्रिक ले ली थी. ये कारनामा उन्होंने पाकिस्तान की धरती पर ही किया था. टेस्ट क्रिकेट में यह आज भी एक रिकॉर्ड है. इरफान दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने पहली ही पारी के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा किया था.
2007 वर्ल्ड कप के हीरो
साल 2007 के विश्व कप के फाइनल मुकाबले में इरफान ने पाकिस्तान के खिलाफ खूंखार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लेकर उन्हें बैकफुट पर धकेला. यह पहला मौका नहीं था उन्होंने लीग मैच में भी पाकिस्तान के खिलाफ 2 विकेट लिया था. उसके बाद फाइनल मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए भारत के चैंपियन बनाने में अहम योगदान दिया. ऐसे में ये साफ पता लगता है कि इरफान पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा ही टॉप नॉच प्रदर्शन करते हैं.
इरफान का इंटरनेशनल करियर
इरफान ने अपने करियर की शुरुआत 12 दिसंबर 2003 में की थी. उनका टेस्ट करियर बेहद लंब नहीं रहा. उन्होंने अपने करियर के दौरान खेले 29 मैचों की 54 पारियों में 100 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 7/59 का रहा था. वहीं, उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 120 मैचों की 118 पारियों में 173 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/27 का रहा था. वहीं, अगर उनके टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 24 मैचों की 23 पारियों में 28 विकेट चटकाए थे. इस दौरान 3 विकेट देकर 16 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था.