भारत का मास्टर प्लान तैयार, पहले टी20 में ओपनिंग करेगा ये खूंखार बल्लेबाज, 28 गेंद पर ठोक चुका शतक

भारत का मास्टर प्लान तैयार, पहले टी20 में ओपनिंग करेगा ये खूंखार बल्लेबाज, 28 गेंद पर ठोक चुका शतक


AUS vs IND 1st T20I: भारत का सबसे खूंखार बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुधवार 29 अक्टूबर को कैनबरा में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में बल्लेबाजी के लिए उतरेगा तो वह चौके-छक्कों का विस्फोट कर देगा. टीम इंडिया का ये खतरनाक बल्लेबाज तलवार की तरह बल्ला चलाता है और विरोधी टीम के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख देता है. आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानी 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.

पहले टी20 में ओपनिंग करेगा ये खूंखार बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैनबरा में होने वाले पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. अभिषेक शर्मा उपकप्तान शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करेंगे. अभिषेक शर्मा पल भर में मैच पलटने में माहिर हैं. अभिषेक शर्मा यह साबित भी कर चुके हैं कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं. अभिषेक शर्मा काफी तेजी से रन बनाने की काबिलियत रखते हैं. वह तलवार की तरह बल्ला चलाते हैं और आसमानी छक्कों से बवंडर मचाकर रख देते हैं. अभिषेक शर्मा क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाज की धज्जियां उड़ानी शुरू कर देते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत का मास्टर प्लान तैयार

अभिषेक शर्मा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि शुभमन गिल दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के दौरान ओपनिंग में टीम इंडिया का ये लेफ्ट हैंड और राइट हैंड कॉम्बिनेशन सुपरहिट साबित होगा. 25 साल के अभिषेक शर्मा की गिनती भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में होती है. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने अभी तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 196.07 के स्ट्राइक रेट और 36.91 की औसत से 849 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 5 अर्धशतक ठोके हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने अभी तक 78 चौके और 60 छक्के उड़ाए हैं.

भारत के परमानेंट ओपनर बन चुके

अभिषेक शर्मा का IPL रिकॉर्ड भी बहुत शानदार है. अभिषेक शर्मा ने 77 IPL मैचों में 162.93 की स्ट्राइक रेट से 1815 रन बनाए हैं, जिसमें 174 चौके और 101 छक्के शामिल रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने IPL में 1 शतक और 9 अर्धशतक जड़े हैं. अभिषेक शर्मा का IPL में बेस्ट स्कोर 141 रन रहा है. अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के परमानेंट ओपनर बन चुके हैं. पावर प्ले में दुनिया का कोई भी गेंदबाज अभिषेक शर्मा के सामने बॉलिंग नहीं करना चाहेगा. गेंदबाज मानों अभिषेक शर्मा की कातिलाना बल्लेबाजी के सामने रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं. अभिषेक शर्मा विरोधी टीम के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हैं.

28 गेंद पर ठोक चुका शतक

अभिषेक शर्मा ने 5 दिसंबर 2024 को मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान 28 गेंदों में शतक ठोक दिया था. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक के महारिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी. बता दें कि अभिषेक शर्मा के इस कमाल से चंद मैच पहले ही 27 नवंबर 2024 को गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक ठोका था. उर्विल पटेल ने इस मैच में 35 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उर्विल पटेल की पारी में 12 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. उर्विल पटेल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 322.85 था. अभिषेक शर्मा ने उर्विल पटेल के कारनामे को दोहरा दिया. अभिषेक शर्मा ने पंजाब के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के मैच में 28 गेंदों में शतक जड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने मेघालय के खिलाफ मैच में 29 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा की पारी में 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 365.51 था.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20 मैच – 29 अक्टूबर, दोपहर 1.45 बजे, कैनबरा

दूसरा टी20 मैच – 31 अक्टूबर, दोपहर 1.45 बजे, मेलबर्न

तीसरा टी20 मैच – 2 नवंबर, दोपहर 1.45 बजे, होबार्ट

चौथा टी20 मैच – 6 नवंबर, दोपहर 1.45 बजे, गोल्ड कोस्ट

पांचवां टी20 मैच – 8 नवंबर, दोपहर 1.45 बजे, ब्रिस्बेन

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह.

ऑस्‍ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, तनवीर सांगा.



Source link