मंदसौर में कई इलाकों में बारिश, तापमान 4 डिग्री गिरा: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बरसात की संभावना जताई – Mandsaur News

मंदसौर में कई इलाकों में बारिश, तापमान 4 डिग्री गिरा:  मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बरसात की संभावना जताई – Mandsaur News


मंदसौर जिले में मानसून की विदाई के बावजूद बारिश का असर दिखाई दे रहा है। रविवार सुबह से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी सोमवार को तेज बारिश में बदल गई। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान पर घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में सुबह से बारिश जारी है।

.

मंदसौर नगर के अलावा पिपलिया मंडी, मल्हारगढ़, बालागुढ़ा, दलौदा और सीतामऊ क्षेत्र में सोमवार सुबह से कहीं हल्की रिमझिम तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश और ठंडी हवा के कारण मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया।

दिन का तापमान 4 डिग्री गिरा

रविवार की तुलना में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रविवार को भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई थी। रविवार का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई।

कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहे, कुछ में हवाएं

गरोठ में रविवार दोपहर बाद से ही बादल छाए रहे। शाम को हवाएं चलीं और ठंडक बढ़ी, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुचड़ौद में दिनभर बादल रहे और शाम को हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हुआ। तितरोद और आसपास के क्षेत्रों में लगातार तीसरे दिन बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की बारिश व तेज हवाएं चलीं। भानपुरा क्षेत्र में भी दिनभर बदला-बदला मौसम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम अगले कुछ दिनों में कमजोर होगा। इसके बाद नवंबर में जिले में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगेगी।

देखिए बारिश की तस्वीरें…



Source link