Last Updated:
Arjun Tendulkar Ranji Trophy 2025: रणजी ट्रॉफी का घमासान शुरू हो चुका है. कर्नाटक के खिलाफ गोवा की ओर से अर्जुन अकेले किला भिड़ा रहे हैं.
शिवमोगा: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन रणजी (Sachin Tendulkar son ) ट्रॉफी में गोवा को फॉलोऑन से बचाने की कोशिश में जुटे हैं. शिवमोगा में कर्नाटक ने गोवा पर दबदबा बरकरार रखा. कर्नाटक के 371 रन के जवाब में गोवा की टीम छह विकेट पर 171 रन बनाकर मुश्किल स्थिति में है.
दिन का खेल खत्म होने पर अर्जुन 43 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहित रेडकर 24 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. अर्जुन ने 115 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा है. अर्जुन और रेडकर सातवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी कर चुके हैं. दोनों उस समय क्रीज पर साथ आए जब गोवा की टीम 115 रन पर छह विकेट गंवाने के बाद संकट में थी.
गेंदबाजी में झटके तीन विकेट
इससे पहले गोवा के लिए अर्जुन ने पारी में 29 ओवर की गेंदबाजी में 100 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कर्नाटक के ओपनर बल्लेबाज निकिन जोसे को सिर्फ 3 रन के स्कोर पर आउट किया. इसके बाद कृष्णन श्रीजीत और अभिनव मनोहर का भी शिकार किया.
सौराष्ट्र और मध्यप्रदेश की टक्कर
राजकोट में सौराष्ट्र के 260 रन के जवाब में मध्य प्रदेश ने नौ विकेट पर 355 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 95 रन की बढ़त हासिल कर ली है. मध्य प्रदेश की ओर से यश दुबे ने 159 रन की पारी खेली जबकि सारांश जैन 103 रन बनाकर अब भी खेल रहे हैं. मेजबान सौराष्ट्र की ओर से जयदेव उनादकट ने 33 रन देकर चार विकेट चटकाए.
पंजाब और केरल में कौन आगे?
मुल्लांपुर में पंजाब ने हरनूर सिंह (170) के शतक और प्रेरित दत्ता (74) के अर्धशतक से पहली पारी में 436 रन बनाने के बाद केरल का स्कोर चार विकेट पर 158 रन करके अपना पलड़ा भारी रखा. केरल की ओर से अंकित शर्मा ने 103 रन पर चार विकेट चटकाने के अलावा 62 रन भी बनाए.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें