सतना में लोको पायलट से मारपीट और लूट: चार युवकों ने अंगूठी और नकद छीनकर फरार, CCTV फुटेज आया सामने – Satna News

सतना में लोको पायलट से मारपीट और लूट:  चार युवकों ने अंगूठी और नकद छीनकर फरार, CCTV फुटेज आया सामने – Satna News



सतना में एक वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के साथ मारपीट और लूट की घटना हुई है। चार अज्ञात युवकों ने लोको पायलट पर हमला कर उनकी सोने की अंगूठी और एक हजार रुपए छिन लिए। यह वारदात शनिवार तड़के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इलाके में हुई। घटना का स

.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना राजेंद्र नगर गली नंबर 3 स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि लोको पायलट ड्यूटी पूरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान एक कार (UP72-BP-1392) उनके पास आकर रुकी। कार से उतरे चार युवकों ने उन्हें रोका, गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित लोको पायलट पन्ना के रहने वाले

पीड़ित की पहचान लक्ष्मीनारायण पांडेय के रूप में हुई है। वे मूल रूप से पन्ना जिले पहाड़ीखेड़ा के रहने वाले हैं और वर्तमान में उत्तरी पतेरी रेलवे स्टेशन, सतना में वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के पद पर तैनात हैं। हमलावरों ने मारपीट करते हुए उनसे सोने की अंगूठी और एक हजार रुपये छीन लिए और कार में बैठकर फरार हो गए।

घटना के बाद लोको पायलट ने पुलिस से शिकायत की। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज में हमलावरों की हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी तलाश जारी है।



Source link