हरदा में आज से किसानों को मिलेगा खाद: यूरिया, डीएपी डबल लॉक गोदामों, समितियों पर उपलब्ध; आधार कार्ड-ऋण पुस्तिका साथ लाएं – Harda News

हरदा में आज से किसानों को मिलेगा खाद:  यूरिया, डीएपी डबल लॉक गोदामों, समितियों पर उपलब्ध; आधार कार्ड-ऋण पुस्तिका साथ लाएं – Harda News


हरदा जिले में रबी सीजन के लिए किसानों को यूरिया, डीएपी (DAP) और एपीएस (APS 20:20:0:13) उर्वरक आज सोमवार सुबह 10 बजे से उपलब्ध होंगे। कृषि उप संचालक जवाहरलाल कास्दे ने बताया कि किसान अपने आधार कार्ड और ऋण पुस्तिका के साथ निर्धारित वितरण केंद्रों पर पह

.

सेवा सहकारी समितियों में यूरिया इन सेवा सहकारी समितियों में 25-25 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है: अबगांवकला, बालागांव, भुवनखेड़ी, धनगांव, हंडिया, मांगरूल, मसनगांव, मोहनपुर, नांदरा, पलासनेर, पीपलघटा, रूपीपरेटिया, बाजनियां, छिदगांवमेल, पोखरनी, गोदागांवखुर्द, मनियाखेड़ी, रहटगांव, रवांग और डेडगांव।

सेवा सहकारी समितियों में APS उर्वरक इन सेवा सहकारी समितियों में 25-25 मीट्रिक टन APS 20:20:0:13 उर्वरक भंडारित किया गया है: छिदगांवमेल, गोंदागांवखुर्द, करताना, मनियाखेड़ी, तजपुरा और सोडलपुर।

सेवा सहकारी समितियों में DAP उर्वरक इन सेवा सहकारी समितियों में 25-25 मीट्रिक टन DAP उर्वरक उपलब्ध है: अबगांवकला, भुवनखेड़ी, कड़ोला, मसनगांव, पलासनेर, रूपीपरेटिया, नांदरा, मोहनपुर, पोखरनी, गोंदागांवखुर्द, करताना, तजपुरा, बाजनिया, राजाबरारी, रवांग और चौकड़ी।

विपणन संघ गोदामों और समितियों में उपलब्धता यूरिया: हरदा (125 मी.टन), टिमरनी (155 मी.टन), खिरकिया (125 मी.टन)। विपणन समिति हरदा व खिरकिया (25-25 मी.टन), खिरकिया उपकेंद्र सिराली (25 मी.टन)।

DAP: विपणन संघ गोदाम हरदा (70 मी.टन), खिरकिया (75 मी.टन), विपणन समिति हरदा व खिरकिया (50-50 मी.टन)।

APS: विपणन संघ गोदाम खिरकिया (150 मी.टन), टिमरनी उपकेंद्र रहटगांव (17 मी.टन)।

एमपी एग्रो में उपलब्धता एमपी एग्रो के माध्यम से 92 मीट्रिक टन यूरिया, 35 मीट्रिक टन डीएपी, 78 मीट्रिक टन एपीएस 20:20:0:13 और 38 मीट्रिक टन टीएसपी उपलब्ध कराया गया है।

निजी डीलरों के पास DAP की उपलब्धता

  • शिवा एग्रो (हरदा): 18 मीट्रिक टन
  • अग्रवाल अभिकरण (टिमरनी): 15
  • अंकित कृषि (टिमरनी): 30
  • गोपाल ट्रेडर्स (सिराली): 18
  • हार्दिक एजेंसी (हरदा): 15
  • जय गुरु कान्हा बाबा (टिमरनी): 30
  • पाटिल कृषि (रहटगांव): 15
  • न्यू उत्तम कृषि (करताना): 15
  • व्यास कृषि (हरदा): 15
  • हिन्द खाद (टिमरनी): 15
  • विकास एग्रो (टिमरनी): 15
  • राम ट्रेडिंग (टिमरनी): 15
  • माहेश्वरी सेल्स (सिराली): 25
  • पंकज एग्रो (खिरकिया): 25
  • माँ रेवा एग्रो (हरदा): 25
  • हेडा इंटरप्राइजेज (खिरकिया): 25
  • निजी डीलरों के पास APS की उपलब्धता (मीट्रिक टन में)
  • अग्रवाल अभिकरण (टिमरनी): 10
  • इफको बाजार (हरदा): 10
  • हार्दिक एजेंसी (हरदा): 10
  • पाटिल कृषि (रहटगांव): 10
  • न्यू उत्तम कृषि (करताना): 10
  • व्यास कृषि (हरदा): 10
  • हिन्द खाद (टिमरनी): 10
  • विकास एग्रो (टिमरनी): 10



Source link