Last Updated:
Hyundai i20 का बेस वेरिएंट दिल्ली में 7,91,732 रुपये ऑन-रोड है. 1 लाख डाउन पेमेंट पर 6,91,732 रुपये का लोन लेकर 7 साल तक 11,484 रुपये मासिक किस्त देनी होगी.
Hyundai i20 की कीमत कितनी है?
फाइनैंस डिटेल जानने से पहले कार की कीमत जान लें. हुंडई कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक कार को ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ कई वेरिएंट्स में पेश करती है, जिनकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.87 लाख रुपये से शुरू होकर 10.43 लाख रुपये तक जाती है. हम आपको इसके बेस वेरिएंट मैग्ना एग्जिक्यूटिव की फाइनैंस डिटेल के बारे में बताएंगे. यह वेरिएंट पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन में आता है.
बेस वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस
इस बेस वेरिएंट का एक्स-शोरूम प्राइस 6,86,865 रुपये है. इसमें 62,161 रुपये रोड टैक्स यानी आरटीओ, 41,906 रुपये इंश्योरैंस और 800 रुपये अन्य खर्च शामिल होंगे. सभी खर्चों को जोड़कर गाड़ी की ऑन-रोड कीमत 7,91,732 रुपये हो जाएगी. आप 1 लाख रुपये डाउन पेमेंट करके इसे खरीदते हैं तो बाकी के 6,91,732 रुपये का बैंक से लोन कराना होगा. लोन की मासिक किस्त कितनी होगी, यह लोन की अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करेगा.
फाइनैंस कराने पर बनेगी इतनी रुपये की किस्त
मान लेते हैं बैंक से 6,91,732 रुपये का लोन सात साल के लिए लिया जाता है और ब्याज दर 10 प्रतिशत है, तो हर महीने आपकी 11,484 रुपये की किस्त बनेगी. यह किस्त सात साल तक चलेगी और इस प्रकार आप 2,72,888 रुपये बैंक को ब्याज के तौर पर देंगे. इस तरह आपकी गाड़ी की कुल कीमत 10,64,620 रुपये हो जाएगी. हालांकि, यदि आप लोन जल्दी चुकाते हैं तो आपको कम ब्याज देना होगा. साथ ही, आप लोन चुकाने की अवधि को कम या ज्यादा कर सकते हैं जिससे आपकी मासिक किस्त पर भी प्रभाव पड़ेगा.