पन्ना में नए हीरा कार्यालय भवन का उद्घाटन: एक करोड़ से बना; विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह बोले- हीरा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा – Panna News

पन्ना में नए हीरा कार्यालय भवन का उद्घाटन:  एक करोड़ से बना; विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह बोले- हीरा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा – Panna News


पन्ना में 27 अक्टूबर को नए हीरा कार्यालय भवन का उद्घाटन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर इसका लोकार्पण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीना पाण्डेय भी मौजूद रहीं।

.

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह पन्ना के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे हीरा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यालय लोगों को अपने हीरों की पहचान और मूल्यांकन के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हीरा कार्यालय के साथ-साथ डायमंड पार्क और म्यूजियम की योजना भी चल रही है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह पहल न केवल हीरा मजदूरों और व्यापारियों, बल्कि पूरे पन्ना शहर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगी।

इस हीरा कार्यालय भवन का निर्माण 1 करोड़ 19 लाख 40 हजार रुपए की लागत से किया गया है। यहां हीरों की नीलामी की जाएगी और व्यापारियों को नीलामी से पहले हीरों का निरीक्षण करने का अवसर भी मिलेगा।



Source link