Last Updated:
रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने दमदार शतकीय पारी खेलकर सनसनी मचा दी है. पृथ्वी का यह शतक महाराष्ट्र के लिए चंडीगढ़ के खिलाफ आया है.
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में पृथ्वी शॉ ने महाराष्ट्र के लिए शतक लगाकर धूम मचा दी. चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 140 के स्ट्राइक रेट से अपना शतक पूरा किया. इस शतकीय पारी के साथ ही उन्होंने अपने आलोचकों को भी अब करारा जवाब दे दिया है. महाराष्ट्र के लिए पृथ्वी ने ये शतक अपनी दूसरी पारी में लगाया है. हालांकि, पहली पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे. पहली पारी में पृथ्वी का स्कोर सिर्फ 8 रन था, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में क्रीज पर थोड़ा समय लिया शतक जड़कर दमदार वापसी की है.
महाराष्ट्र की मैच में है मजबूत पकड़
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो चंडीगढ़ के खिलाफ महाराष्ट्र की टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. महाराष्ट्र को इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था.पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने रुतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद अर्शीन कुलकर्णी और सौरव नवाले के शतक से 313 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में चंडीगढ़ की टीम 209 रन बनाकर सिमट गई थी. ऐसे में महाराष्ट्र को पहली पारी में 104 रनों की मजबूत लीड मिली। वहीं दूसरी पारी में अब पृथ्वी शॉ के शतक से टीम की लीड 200 के पार हो गई है.
शतक से आलोचक होंगे अब चुप
बता दें कि पिछले लंबे समय से पृथ्वी शॉ की उनके फॉर्म को लेकर आलोचना हो रही थी. सिर्फ फॉर्म ही नहीं, हाल ही में मुशीर खान के साथ बहसबाजी के कारण भी सुर्खियों में रहे थे. मैदान पर किसी बात को लेकर दोनों विवाद हो गया था. इसके अलावा उनकी फिटनेस पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं. ऐसे में चंडीगढ़ में खिलाफ उनकी शतकीय पारी से आलोचकों को करारा जवाब मिला होगा.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें