Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में भारतीय टीम के वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को कैच के दौरान चोट लग गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक उनकी काफी गंभीर हो गई है और उन्हें ICU में भर्ति कराया गया है.
नई दिल्ली: भारत के वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी में लगी चोट गंभीर हो गई है. उन्हें सिडनी के एक अस्पताल में ICU में एडमिट कराया गया है. अय्यर को ये चोट सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में लगी थी जब वह उल्टा भागते हुए कैच लपके थे. बीसीसीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर को पसली में चोट के कारण इंटरनल ब्लिडिंग हुई है.
2 से 7 दिन तक रह सकते हैं एडमिट
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर को 2 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है. इंटरनल ब्लिडिंग होने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में उन्हें कम से कम एक सप्ताह तक अस्पताल में रखा जाएगा. इस पूरे मामले पर बीसीसीआई के डॉक्टरों की भी पैनी नजर रहेगी.
अय्यर के रिकवरी में लगेगा समय
श्रेयस अय्यर की चोट की गंभीरता को देखते हुए अब उनकी रिकवरी में लंबा समय लग सकता है. ICU में एडमिट होने से पहले यह माना जा रहा था कि वह तीन सप्ताह में रिकवर कर जाएंगे, लेकिन इंटरनल ब्लिडिंग होने के कारण डॉक्टर उन्हें जोखिम उठाने की बिल्कुल भी सलाह नहीं देंगे. यही कारण है कि अय्यर को मैदान पर वापस आने के लिए अब इंतजार करना होगा.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें