Viral Video: सबकुछ था खुशहाल, अचनाक मची चीख पुकार, पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Viral Video: सबकुछ था खुशहाल, अचनाक मची चीख पुकार, पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल


Last Updated:

Buffalo VIral Video: छतरपुर जिले के गांव छिवलहा पुरवा गांव में इंसान और जानवर के भावुक रिश्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. इस वीडियो में परिवार के सदस्य भैंस को मरता देख चीख-पुकार करते नजर आ रहे हैं. देखें वायरल वीडियो 

Buffalo Viral Video.  छतरपुर जिले के छिवलहा पुरवा गांव में इंसान और जानवर के भावुक रिश्ते का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. दरअसल, एक परिवार में पिछले 5 दिनों से एक भैंस किसी बीमारी से पीड़ित थी और अंततः उसकी मृत्यु हो गई. जिसके चलते परिवार में मातम छा गया.  हालांकि , पशु चिकित्सक को दिखाया लेकिन भैंस का इलाज़ नहीं हो पाया. पिछले 5 दिनों से भैंस जमीन से उठ नहीं पा रही है.

स्थानीय पत्रकार ने दी जानकारी 
स्थानीय पत्रकार अशोक शुक्ला बताते हैं कि छतरपुर जिले के छिवलहा पुरवा में पिछले 5 दिनों से यादव परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है.‌ दरअसल, इस परिवार ने भैंस पाल रखी थी. लेकिन पिछले 5 दिनों से वह बीमार थी. पशु चिकित्सक को भी बुलाया लेकिन बीमारी का पता नहीं कर पाया.

भैंस की बीमारी नहीं पता कर पाए 
वहीं परिवार के मुखिया बताते हैं कि भैंस बिल्कुल स्वस्थ थी लेकिन अचानक वह बीमार हो गई. मुंह से खून निकलने लगा, कान से खून निकलने लगा, इसके बाद भैंस बीमार ही होती गई.अब तो ये भैंस जमीन से भी नहीं उठ पाई. डॉक्टर भी हमारी भैंस को बचा नहीं पाए.

भैंस के बच्चे से लेकर महिला-पुरुष सब रोए 
परिवार अपनी भैंस के लिए इतना व्याकुल है कि वह अपनी भैंस को तड़पते हुए नहीं देख पा रहा था. भैंस की पीड़ा से पूरा परिवार रोया. बच्चों से लेकर महिलाएं और पुरुष सभी चीख-चीख कर रोए. साथ ही भैंस का बच्चा भी अपनी मां के लिए आंसू बहाता नजर आया. ये भावुक सीन देख हर किसी ने इस पल को अपने कैमरे में रिकार्ड कर लिया.

भैंस की कीमत 1 लाख रुपए 
आजकल एक भैंस की कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक होती है. भैंस की मौत से परिवार को आर्थिक तौर पर नुकसान भी झेलना पड़ा है.  परिवार के सदस्य के मुताबिक भैंस की कीमत 1 लाख रुपए बताई जा रही है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सबकुछ था खुशहाल, अचनाक मची चीख पुकार, पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल



Source link