भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल में हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिलती है. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, कल से शुरु हो रही इस महाजंग में भारत टीम का पलड़ा काफी भारी रहा है. दोनों देशों के बीच होने वाले टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा मुकाबले जीते हैं, लेकिन आज आपको बताने वाले हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मैचों में सबसे ज्यादा रन बरसाए हैं. एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा है जो अब भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन वह आज भी सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नंबर 1 है. चलिए जानते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के टॉप स्कोरर के बारे में.
विराट कोहली
लिस्ट में नंबर 1 पर विराट कोहली का नाम है. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर में 23 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 49.70 की औसत से 794 रन बनाए. कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 90 रनों का रहा है.
ग्लेन मैक्सवेल
लिस्ट में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ ऑलराउंड प्रदर्शन भी करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ खेले गए 22 टी20 मैचों में 31.88 की औसत से 574 रन बनाए हैं. इस सीरीज में भी वह अपने बल्ले से कहर बरपाएंगे.
आरोन फिंच
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, उन्होंने भारत के खिलाफ जमकर रन बनाए हैं. उन्होंने कुल 18 मुकाबलों में 27.89 की औसत से 500 रन बनाने का कारनामा किया है. फिलहाल फिंच अब टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं.
मैथ्यू वेड
लिस्ट में चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड का नाम काबिज है. वेड ने 17 टी20 मैचों में 488 रन बनाने का काम किया है. वेड ने 54.67 की औसत से भारत के खिलाफ जमकर रन बरपाए हैं. बता दें कि साल 2024 में टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था.
रोहित शर्मा
लिस्ट में पांचवें और आखिरी पायदान पर रोहित शर्मा का नाम है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले 23 टी20 मैच में 28.90 की औसत से 484 रन बनाए हैं. रोहित अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें: 2025 में फिर गरजेंगे Ro-Ko,जानिए कितने मैचों में दिखेगा विराट-रोहित का तूफान, देखें पूरी लिस्ट