किसानों को मुआवजा मिलने तक श्योपुर MLA नहीं पहनेंगे जूते: विधायक बाबू जंडेल ने लिया संकल्प; बोले- किसान अकेले नहीं – Sheopur News

किसानों को मुआवजा मिलने तक श्योपुर MLA नहीं पहनेंगे जूते:  विधायक बाबू जंडेल ने लिया संकल्प; बोले- किसान अकेले नहीं – Sheopur News


उतनावाड गांव में जूते नहीं पहनने का संकल्प लेते विधायक जंडेल।

श्योपुर जिले में लगातार बारिश से हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। कटाई के बाद खेतों और घरों में खुले में रखा धान भीगने से भारी नुकसान हुआ है। इन हालातों में श्योपुर विधायक बाबू जंडेल किसानों से मिलने गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उन्होंने मंगलवार

.

विधायक जंडेल ने मंगलवार को सोई, सोंठवा, मानपुर, बगडुआ सहित कई प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि प्राकृतिक आपदा के इस समय में वे अकेले नहीं हैं। विधायक ने कहा कि जब तक हर किसान को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, वे चैन से नहीं बैठेंगे।

खेत में बर्बाद हुई धान की फसल।

उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित सर्वे और नुकसान का सही आकलन कर सहायता राशि वितरित करने की बात कही। किसानों की पीड़ा से खुद को जोड़ते हुए विधायक बाबू जंडेल ने एक संकल्प लिया। उन्होंने घोषणा की कि जब तक श्योपुर के किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, वे जूते नहीं पहनेंगे।

जूते उतारकर लिया खेत का जायजा

उन्होंने प्रभावित खेतों में अपने जूते उतारकर स्थिति का जायजा लिया और किसानों की समस्याओं को विस्तार से सुना। विधायक ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि फसल क्षति सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि हर पात्र किसान को राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

मीडिया से चर्चा करते विधायक जंडेल।

मीडिया से चर्चा करते विधायक जंडेल।

किसानों को जागी उम्मीद

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि वे बारिश से नुकसान झेल रहे किसानों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। किसानों ने उम्मीद जताई कि विधायक की सक्रियता और संवेदनशीलता से उन्हें जल्द ही बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता मिल सकेगी। विधायक ने जरूरत पड़ने पर उच्चस्तरीय अधिकारियों से भी चर्चा करने की बात कही है।

ये भी देखें… श्योपुर में 40% धान की फसल खराब:बेमौसम बारिश से किसान प्रभावित; मुआवजे की मांग तेज

धान की तैयार उपज खेत में ही पानी में डूबी।

धान की तैयार उपज खेत में ही पानी में डूबी।

श्योपुर जिले में बेमौसम बारिश ने किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। रविवार सुबह से मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द फसल क्षति का मुआवजा घोषित करने की मांग की है।



Source link